फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tip : बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें प्याज का रस, जल्द मिलेगा फायदा

Sun, 15 Jan 2023 11:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 15 Jan 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Hair Care Tips: How to Use Onion Juice for Hair Fall Control Know Pyaj Ke Ras Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi
प्याज - फोटो : Pixabay

Hair Care Tip : आज कल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से लोगों के शरीर में कई तरह की समस्याएं सामने आ रहीं हैं। खान-पान में थोड़ा सा बदलाव सीधे आपके बालों पर असर दिखाता है। इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी चीज के बारे में जिसकी मदद से आप अपने बालों का स्ट्रांग बना सकते हैं। दरअसल, लोग बालों को मजबूत और शाइनी बनाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं।



क्या आप जानते हैं कि, महज प्याज की मदद से आप ना सिर्फ अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं बल्कि हेयर स्पा में खर्च होने वाले रुपयों को भी बचा सकते हैं। प्याज को बालों के लिए एक वरदान माना गया है, क्योंकि प्याज में पौटेशियम भरपूर मात्रा में मिलता है। इसमे मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स स्कैल्प और बालों से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करते हैं। आइए आपको प्याज के रस को इस्तेमाल करने के कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपके बालों को काफी फायदा मिलेगा।

Hair Care Tips: How to Use Onion Juice for Hair Fall Control Know Pyaj Ke Ras Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi
शहद - फोटो : istock

प्याज और शहद का हेयर मास्क

अगर आप अपने बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं, तो ये हेयर माक्स आपके लिए है। इसका मास्क तैयार करने के लिए सबसे पहले प्याज को अच्छे से पीस कर इसका रस निकाल लें। इसके बाद दो चम्मच प्याज के रस में आधा चम्मच शहद मिलाकर इसे बालों में लगाएं। आधे घंटे बाद इसे धो दें। कुछ ही समय में आप अपने बालों में बदलाव देखेंगे।

Hair Care Tips: How to Use Onion Juice for Hair Fall Control Know Pyaj Ke Ras Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi
टी ट्री ऑयल - फोटो : istock

टी ट्री ऑयल और प्याज का हेयर मास्क

ये हेयर मास्क बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए सबसे पहले प्याज का रस निकाल लेंगे। इस रस में नारियल का तेल और साथ में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे अच्छे से मिक्स करें। अब कॉटन की मदद से इसे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद हल्के हाथ से मालिश करें। कुछ देर बाद सिर को साफ पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से कुछ हफ्तों में ही बालों से जुड़ी परेशानियां कम होने लगेंगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips: How to Use Onion Juice for Hair Fall Control Know Pyaj Ke Ras Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi
आलू - फोटो : istock

प्याज और आलू का हेयर मास्क

खाने में तो आलू और प्याज को लोग बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। पर, क्या आप जानते हैं कि बालों के लिए भी ये बेहद लाभदायक होता है। एक चम्मच प्याज के रस में दो चम्मच आलू का रस मिलाकर अपने स्कैल्प में लगाएं। कुछ देर बाद इसे साफ पानी से धो दें। इससे बालों में मजबूती आती है।

विज्ञापन
Hair Care Tips: How to Use Onion Juice for Hair Fall Control Know Pyaj Ke Ras Ke Fayde Balo Ke Liye in Hindi
अंडा - फोटो : istock

अंडे और प्याज का हेयर मास्क

अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है। वहीं प्याज में कई तरीके के विटामिंस होते हैं। ऐसे में इसका इस्तेमाल बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। इसके इस्तेमाल के लिए अंडे में प्याज का रस मिलाकर इसे स्कैल्प पर लगाएं। ऐसा करने के आधे घंटे बाद बालों को शैंपू से धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed