Hair Care Tips: आज के समय में बालों को रंगने का काफी चलन हो गया है। बाजारों में कई तरह के कलर मिलते हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपनी पसंद का रंग बदल सकते हैं। वैसे तो इन रंगों का इस्तेमाल बेहद आसान होता है, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल बालों के साथ-साथ सिर को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये शरीर को भी बेहद नुकसान पहुंचाता है।
ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि बालों में वो घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें, ताकि इसका कोई नुकसान ना होने पाए। बालों को रंगने के लिए मेहंदी सबसे सही विकल्प मानी जाती है। इससे बालों को नेचुरल लाल किया जा सकता है।
मेहंदी से ना सिर्फ बालों का रंग बदलता है, बल्कि साथ ही में इसके इस्तेमाल से बाल झड़ने की समस्या भी कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि मेहंदी का असर बालों पर ज्यादा हो, तो मेहंदी में कुछ चीजों को जरूर मिलाएं।
2 of 6
बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें
- फोटो : Pixabay
चुकंदर का रस
मेहंदी के लाल रंग के लिए इसमें आप चुकंदर का रस मिला सकते हैं। इसके लिए चार से पांच चम्मच मेहंदी में दो से तीन चम्मच चुकंदर का रस मिलाएं।
3 of 6
बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें
- फोटो : Pixabay
अब इसे रात भर के लिए लोहे की कढ़ाही में छोड़ दें। सुबह इस मेहंदी को अच्छे से बालों पर लगा लें। इससे आपको फायदा जरूर दिखेगा।
4 of 6
बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें
- फोटो : iStock
गुड़हल के फूल का पाउडर
मेहंदी में गुड़हल के फूल का पाउडर आप मिला सकते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए 5-6 चम्मच मेहंदी में 3 चम्मच गुडहल के फूल का पाउडर और चाय के पानी को छानकर एक साथ मिला लें। रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। सुबह मेहंदी को बालों में लगा लें।
5 of 6
बालों को लाल करने के लिए मेहंदी में मिलाएं ये चीजें
- फोटो : Pixabay
कॉफी पाउडर
अगर आप चाहते हैं कि आपके बालों में नेचुरल लाल रंग आए तो मेहंदी में कॉफी पाउडर मिलाएं। इसके लिए आपको बस 4 से 5 चम्मच मेहंदी को 1/2 गिलास पानी में कॉफी पाउडर को डालकर मिक्स करें। इसे रात भर भिगोकर रखने के बाद सुबह मेहंदी में लगा लें।