फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: घटती जा रही बालों की वॉल्यूम तो इन तरीकों को अपनाएं, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर

Wed, 10 Jan 2024 10:33 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 10 Jan 2024 10:33 AM IST
सार

अगर आपके बालों की वॉल्यूम भी घटती जा रही है तो आप कुछ तरीकों को अपना सकते हैं। 

विज्ञापन
Hair Care Tips how to add volume in your hair simple hair care tips
Hair Care Tips - फोटो : सोशल मीडिया

Hair Care Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे खूबसूरत काले, लंबे और घने बाल पसंद नहीं होंगे लेकिन सर्दियों की शुरुआत से ही बालों में कई तरह की परेशानियां दिखने लगती हैं। सर्दियों के इस मौसम में बालों का झड़ना, बालों का रूखा होना और बालों में डैंड्रफ होना तो बेहद आम बात है। इन परेशानियों की वजह से ही बालों की वॉल्यूम कहीं खो जाती है। खासतौर पर अगर बात करें लड़कों के बालों की तो बिना वॉल्यूम के उनके बाल काफी चिपके-चिपके रहते हैं, जिस वजह से उनका लुक खराब हो सकता है।



अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो हम आपको इस समस्या का समाधान बताने जा रहे हैं। यहां बताई जा रहीं कुछ सिंपल टिप्स से बालों में वॉल्यूम एड किया जा सकता है। इन सभी टिप्स को फॉलो करना बेहद आसान है। तो चलिए आपको इन टिप्स के बारे में बताते हैं, ताकि आप भी चिपके बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं। 

Hair Care Tips how to add volume in your hair simple hair care tips
Hair Care Tips - फोटो : getty images

बालों की सफाई का रखें ध्यान

सर्दी के मौसम में अक्सर ये समस्या सामने आती है। ऐसे में बालों की सफाई का खास ध्यान रखें। इस मौसम में बाल काफी ग्रीसी हो जाते हैं। ऐसे में बालों का वॉल्यूम खत्म होने लगता है। इसी के चलते बाल को हर दूसरे से तीसरे दिन धोएं जरूर। तभी जाकर आपके बाल सही लगेंगे। 

Hair Care Tips how to add volume in your hair simple hair care tips
Hair Care Tips - फोटो : istock


सही से धोएं बाल

अगर आप चाहते हैं कि आपके सिर से सही तरह से शैंपू और कंडीशनर निकल जाए तो हमेशा रूम टेम्प्रेचर पर रखे पानी का ही इस्तेमाल करें। यही सिर से शैंपू और कंडीशनर को सही से निकालने में मदद करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips how to add volume in your hair simple hair care tips
Hair Care Tips - फोटो : amar ujala


लंबे रखें बाल

अगर आप सर्दी के मौसम में बालों को लंबा रखेंगे तो इससे भी आपके बाल खूबसूरत दिखेंगे। इससे बालों में अच्छा वॉल्यूम भी आता है।

विज्ञापन
Hair Care Tips how to add volume in your hair simple hair care tips
Hair Care Tips - फोटो : istock


थिक शैम्पू करें इस्तेमाल

बालों में वॉल्यूम लाने के लिए थिक शैंपू काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ऐसे में बालों के हिसाब से ही शैंपू का चुनाव करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed