फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: एक हफ्ते में कितनी बार करें शैंपू का इस्तेमाल ? हेयर टाइप के हिसाब से जानें

Tue, 03 Dec 2024 12:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 03 Dec 2024 12:35 PM IST
सार

यदि आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत बनें यो अपने बालों को हेयर टाइप के हिसाब से ही धोएं। वरना आपके बाल कमजोर हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Hair Care Tips how many times a week should you wash your hair disprj
एक हफ्ते में कितनी बार करें शैंपू का इस्तेमाल ? - फोटो : Adobe stock

Hair Care Tips: बाजार में आजकल तमाम तरह से शैंपू मिल रहे हैं, जोकि बालों से संबंधित हर समस्या का समाधान करते हैं। पर, बावजूद इसके कई बार ये देखने को मिलता है कि बाल कमजोर होते जा रहे हैं और रूखे दिख रहे हैं। ऐसा बालों में ज्यादा शैंपू के इस्तेमाल से भी होता है।



जी हां, भले ही ये सुनने में अजीब लगे लेकिन अगर आप अपने हेयर टाइप के हिसाब से बालों में शैंपू का इस्तेमाल नहीं करेंगे तो इससे बाल झड़ने लगेंगे। आपको इस बारे में भी जानकारी होना बेहद जरूरी है कि एक हफ्ते में कितनी बार बालों को धोया जाए। इसके लिए भी आपको अपने बालों के प्रकार पर ध्यान देने की जरूरत है।

यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो हेयर टाइप के हिसाब से हम आपको बताएंगे कि आपको एक हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए। 

Hair Care Tips how many times a week should you wash your hair disprj
तैलीय बाल हैं तो क्या करें - फोटो : Adobe stock

तैलीय बाल हैं तो क्या करें

यदि आपके बाल काफी ज्यादा तैलीय हैं तो आपको इसे सही से साफ रखने की बेहद जरूरत है। इसके लिए आपको बार-बार शैंपू की जरूरत हो सकती है। आप चाहें तो हफ्ते में तीन से चार बार शैंपू से अपने बालं धोएं। हर दिन शैंपू से बचें, क्योंकि इससे स्कैल्प पर अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

Hair Care Tips how many times a week should you wash your hair disprj
रूखे बाल हैं तो क्या करें - फोटो : Adobe stock

रूखे बाल हैं तो क्या करें

बहुत से लोगों के बाल रूखे होते हैं। खासतौर पर रूखे बालों की समस्या सर्दी के मौसम में शुरू होती है। ऐसे बालों को यदि बार-बार शैंपू से धोया जाएगा तो स्कैल्प और ड्राई हो जाएगी। इसके साथ ही इसकी वजह से बाल कमजोर होने लगते हैं। ऐसे में ड्राई बाल वाले लोग अपने बालों को  हफ्ते में दो बार धो सकती हैं। सर्दी के मौसम में आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips how many times a week should you wash your hair disprj
सामान्य बाल हैं तो क्या करे - फोटो : stock.adobe

सामान्य बाल हैं तो क्या करे

यदि आपके बाल मौसम के अनुकूल हैं, यानी कि सामान्य हैं तो अच्छी बात है। ऐसे लोग अपने बालों तो हफ्ते में दो से तीन बार धो सकते हैं। बस ध्यान रखें कि जिस शैंपू का इस्तेमाल आप कर रहे हैं, वो ज्यादा माइल्ड नहीं हो। उसमें कोई हानिकारक तत्व नहीं होने चाहिए, वरना बालों को नुकसान पहुंच सकता है। 

विज्ञापन
Hair Care Tips how many times a week should you wash your hair disprj
जिनके सिर में डैंड्रफ हैं वो क्या करें - फोटो : Adobe stock
जिनके सिर में डैंड्रफ हैं वो क्या करें

यदि आपके सिर में काफी ज्यादा रूसी है तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट द्वारा सुझाए गए शैंपू का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी-डैंड्रफ या मेडिकेटेड शैंपू शामिल हो सकता है, जिसे सप्ताह में 2-3 बार उपयोग करने की सलाह दी जाती है। कई बार लोगों को लगता है कि रूसी दूर करने के लिए किसी भी शैंपू से हर रोज बाल धो सकते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। ऐसा करने से भी बाल खराब हो सकते हैं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed