फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care Tips: चाहिए कोरियन लड़कियों जैसे सिल्की और शाइनी बाल तो अपनाएं ये दो नुस्खे

Wed, 08 Jan 2025 03:49 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 08 Jan 2025 03:49 PM IST
सार

कोरियाई हेयर केयर रूटीन में बालों की गहराई से सफाई और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां दो आसान और असरदार कोरियाई हेयर केयर टिप्स दिए गए हैं, जो आपके बालों को रेशमी और मुलायम बना सकते हैं:

विज्ञापन
Hair Care Tips for get silky and shiny hair  just like Korean girls
चाहिए कोरियन लड़कियों जैसे सिल्की और शाइनी बाल तो अपनाएं ये दो नुस्खे - फोटो : instagram

Hair Care Tips: आजकल लड़कियों से लेकर लड़कों के सिर तक पर कोरियन ड्रामा का खुमार चढ़ा हुआ है। कोरियन ड्रामा देखने में काफी अच्छे होते हैं, इसलिए युवाओं को ये बेहद पसंद आते हैं। इनकी लव स्टोरी काफी फेमस होती हैं। इसके साथ-साथ कोरियन लड़कियों की त्वचा और उनके बाल भी लोगों को काफी पसंद आते हैं। यही वजह है कि आजकल तो पार्लर में भी कोरियन स्किन केयर ट्रीटमेंट और हेयर ट्रीटमेंट होने लगे हैं।



यदि आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कोरियन लड़कियों जैसे सिल्की और शाइनी बाल पाना चाहती हैं तो हम यहां आपको दो ऐसे नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप भी उन्हीं के जैसे बाल पा सकती हैं। इन नुस्खों के इस्तेमाल के लिए आपको न तो ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी और न ही इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। 

Hair Care Tips for get silky and shiny hair  just like Korean girls
स्कैल्प को क्लीन करना है जरूरी - फोटो : Adobe stock

स्कैल्प को क्लीन करना है जरूरी

कोरियाई हेयर केयर रूटीन में स्कैल्प की सफाई पर सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। बालों को मुलायम और स्वस्थ रखने के लिए स्कैल्प का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए अपनी स्कैल्प और बालों में हल्का गर्म तेल लगाएं।

Hair Care Tips for get silky and shiny hair  just like Korean girls
स्कैल्प को क्लीन करना है जरूरी - फोटो : Adobe stock

स्कैल्प की हल्के हाथों से मालिश करें, ताकि रक्त संचार बढ़ सके और स्कैल्प पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स निकल जाएं। तेल को 30 मिनट से 1 घंटे तक बालों में लगा रहने दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips for get silky and shiny hair  just like Korean girls
स्कैल्प को क्लीन करना है जरूरी - फोटो : Adobe stock

इसके बाद बारी आती है बाल धोने की तो अब बाल धोने के लिए एक माइल्ड और सल्फेट-फ्री शैम्पू का इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि शैम्पू को केवल स्कैल्प पर लगाएं और बालों के सिरों पर ज्यादा शैम्पू न लगाएं।  
 

विज्ञापन
Hair Care Tips for get silky and shiny hair  just like Korean girls
हेयर मास्क का उपयोग - फोटो : Adobe stock

हेयर मास्क का उपयोग

कोरियाई हेयर केयर में बालों को हाइड्रेटेड रखने के लिए नेचुरल हेयर मास्क और हेयर एसेंस वाटर का इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों की नमी को बनाए रखने और उन्हें रेशमी और मुलायम बनाने में मदद करता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले घर पर एक नेचुरल हेयर मास्क तैयार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed