फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Sunscreen: कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन

Tue, 11 Jun 2024 10:44 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Jun 2024 10:44 AM IST
सार

अगर आप कम पैसे में घर पर ही सनस्क्रीन तैयार करना चाहते हैं, तो इसमें ये लेख आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
5 Homemade Sunscreen for protect your skin ghar par kam rupaye me sunscreen kaise banayein
कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन - फोटो : iStock

Homemade Sunscreen: तेज चिलचिलाती धूप की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव करना बेहद जरूरी होता है। अगर धूप से त्वचा को न बचाया गया तो टैनिंग, सनबर्न और कई बार तो सन पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या भी सामने आने लगती हैं। धूप से त्वचा को बचाने का सबसे सही तरीका होता है एक तो खुद को पूरी तरह से कवर करके बाहर निकलना। वहीं इससे बचने का अहम और दूसरा तरीका होता है सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना।

इस मौसम में सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी होता है। सनस्क्रीन आपको कई प्रकार की समस्याओं से दूर रखती है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये अच्छा असर दिखाने की बजाए त्वचा को नुकसान पहुंचा देती है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर बिना केमिकल वाली सनस्क्रीन तैयार कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको घर पर ही बिना केमिकल वाली सनस्क्रीन बनाना बताएंगे, ताकि आप कम पैसे खर्च किए अपने लिए सनस्क्रीन तैयार कर सकें। 

5 Homemade Sunscreen for protect your skin ghar par kam rupaye me sunscreen kaise banayein
कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन - फोटो : iStock

पहली सनस्क्रीन

इसे बनाने के लिए आपको हल्दी और एलोवेरा जेल की जरूरत पड़ेगी। सनस्क्रीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें थोड़ी ही हल्दी डालकर इसका पेस्ट तैयार करें। इसे आप हर रोज अपने शरीर पर लगा सकते हैं। अगर आप इसके आइस क्यूब जमाकर रख लेंगे तो भी ये आपको टैनिंग से बचाएगी। 

5 Homemade Sunscreen for protect your skin ghar par kam rupaye me sunscreen kaise banayein
कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन - फोटो : iStock

दूसरी सनस्क्रीन

दूसरी तरह की सनस्क्रीन को बनाने के लिए आपको 1/2 कप शीया बटर, 1/4 कप बादाम तेल और  2 टेबलस्पून जिंक ऑक्साइड पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉयलर में शीया बटर को पिघलाएं। जब शीया बटर पिघल जाए, तो बादाम का तेल मिलाएं। ठंडा होने के बाद इसमें जिंक ऑक्साइड पाउडर मिलाएं। अब आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं और लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 Homemade Sunscreen for protect your skin ghar par kam rupaye me sunscreen kaise banayein
कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन - फोटो : iStock

तीसरी सनस्क्रीन

इसे बनाने के लिए आपको तिल का तेल और आम के बटर की जरूरत पड़ेगी। आम का बटर इसकी गुठली से तैयार किया जाता है। इसके इस्तेमाल से आप त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में तिल का तेल लें। अब इसमें दो चम्मच आप का बटर, 1 चम्मच रस रास्पबेरी तेल और आखिर में थोड़ा सा जिंक पाउडर मिलाएं। जब ये सही से मिक्स हो जाए तो इसे ठंडा होने दें और फिर रोजाना इसका इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
5 Homemade Sunscreen for protect your skin ghar par kam rupaye me sunscreen kaise banayein
कम पैसे में घर पर तैयार कर सकते हैं 5 तरह की सनस्क्रीन - फोटो : iStock

चौथी सनस्क्रीन

इसे बनाना काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले 3 बड़े चम्मच कोको बटर को पिघलाएं। अब इसमें दो बड़े चम्मच बादाम का तेल और फिर जिंक पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed