फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hair Care: बालों में मेहंदी लगाने के बाद रूखेपन से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sat, 20 Apr 2024 09:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 20 Apr 2024 09:39 AM IST
विज्ञापन
hair care tips after applying henna remedy to get rid of dryness
रूखे बालों के लिए टिप्स - फोटो : Istock

अगर आप भी बालों में मेहंदी लगाते हैं तो ये खबर आपके काम की है। आजकल छोटी उम्र से ही लड़के लड़किगों के बाल सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या लगभग अधिकतर युवाओं को है। कम उम्र में बाल सफेद होने से लुक भी खराब लगता है। इसलिए लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए मेहंदी या कलर्स लगाते हैं। वैसे बालों को कंडीशनर देने के तौर पर भी मेहंदी का इस्तेमाल होता है। इसके लिए लोग बाजार में बिकने वाली कलर वाली केमिकल युक्त मेहंदी लगाते हैं। अब मेहंदी फायदेमंद है, लेकिन बाजारों की केमिकल मिली मेहंदी के साइड इफेक्ट भी होते हैं, जिनकी वजह से आपके बालों पर बुरा असर पड़ता है और बाल खराब हो जाते हैं। पैकेट वाली मेहंदी या कलर लगाते हैं तो ये बात अच्छे से जानते होंगे कि मेहंदी से बाल रूखे हो जाते हैं। इस तरह की मेहंदी के अधिक उपयोग से बालों में रूखापन बढ़ता है। अपने बालों को खराब होने से बचाने के लोए उन्हें नरिश करना चाहिए। इसलिए बालों में केवल मेहंदी लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि मेहंदी लगाने के बाद डीप कंडिशनरिंग भी करनी होगी। चलिए बताते हैं कि बालों में मेहंदी लगाने के बाद कैसे दें बालों को नरिशमेंट और बनाएं मुलायम व सिल्की।

hair care tips after applying henna remedy to get rid of dryness
रूखे बालों के लिए टिप्स - फोटो : Istock

मेहंदी में मिलाएं आंवला पाउडर और दही

मेहंदी लगाते समय ही आप बालों के डीप कंडिशनिंग का ख्याल रख सकते हैं। इसके लिए मेहंदी में आंवला पाउडर मिला लीजिए। इसमें दही या अंडे में से कोई एक चीज भी मिलाएं। इस तरह से मेहंदी लगाने से बालों में रूखापन नहीं आता। वैसे मेहंदी में आंवले का तेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं।

hair care tips after applying henna remedy to get rid of dryness
रूखे बालों के लिए टिप्स - फोटो : iStock

बालों में लगाएं दही का पैक

मेहंदी लगाने से बालों के रूखेपन को दूर करने के लिए दही का उपयोग करें। दही बालों के लिए रामबाण है, रूखेपन के अलावा बालों से डैंड्रफ को भी निकालता है। बालों में दही लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी दही में दो चम्मच ऑलिव ऑयल या नारियल का तेल मिला लें। फिर नींबू की कुछ बूंदें डालकर मिला लें। अब दही का ये मिश्रण बालों पर करीब आधा घंटा लगाकर छोड़ दें। बाद में माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छे से धो लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
hair care tips after applying henna remedy to get rid of dryness
रूखे बालों के लिए टिप्स - फोटो : Istock

केले का हेयर पैक कैसे बनाएं

मुलायम बालों के लिए आप केले का हेयर पैक भी बना कर लगा सकते हैं। इसे बनाना आसान है। सबसे पहले एक केला, एलोवेरा और दो चम्मच कोई भी हेयर ऑयल लेकर मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। आधा से एक घंटा इसे बालों पर लगाएं। फिर बालों को धो लें।

विज्ञापन
hair care tips after applying henna remedy to get rid of dryness
रूखे बालों के लिए टिप्स - फोटो : istock

बालों को चमकदार और स्मूथ बनाने का एक और तरीका है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग में ऑलिव ऑयल, शहद, नींबू का रस और सिरका मिलाकर पैक बना लें और बालों पर 20 मिनट के लिए अप्लाई करें। बाद में बाल धो लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed