Hair Care Routine: आजकल के समय में लोगों की जिंदगी इतनी भागदौड़ भरी हो गई है, कि लोग ना तो अपनी त्वचा का ध्यान अच्छे से रख पाते हैं और ना ही बालों का। इसी के चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
खासतौर पर अगर बात करें बालों की तो बदलते मौसम और बिगड़ी लाइफस्टाइल की वजह से बालों में कई परेशानियां बढ़ जाती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए वैसे तो तमाम तरह के ट्रीटमेंट मिल जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ दही के इस्तेमाल से भी बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
दरअसल, जिस तरह से दही का सेवन लोगों के शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है, ठीक उसी तरह से दही से इस्तेमाल से आप अपने बालों की कई परेशानियों को दूर कर सकती है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी5 और विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल बालों के लिए किसी भी वरदान से कम नही हैं।
2 of 5
Hair Care Routine
- फोटो : pexels
ऐसे दूर होगी डैंड्रफ की समस्या
अगर आपके बालों में डैंड्रफ की समस्या है तो आप इसके लिए दही का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए आपको दही में दो चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है और साथ में नींबू के रस की कुछ बूंदों को डालना है। इस मास्क को अपने स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। सूख जाने के बाद अपने बालों को अच्छे से धो लें। कुछ दिन बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।
बाल होंगे मजबूत
अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल मजबूत बने रहे तो हफ्ते में दो बार घर पर बना ताजा दही बालों पर लगाएं। इसे अपनी स्कैल्प से लेकर बालों के अंत तक अच्छे से लगाएं। दही के इस्तेमाल से आपके बालों में प्रोटीन की कमी पूरी होती है।
4 of 5
Hair Care Routine
- फोटो : iStock
झड़ते बालों को ऐसे रोकें
अगर आपके बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं तो दही और मेथी का पेस्ट बनाकर आप बालों में लगा सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको मेथी को रात भर भिगो कर रखना है। मेथी को पीस कर इसे दही में मिलाएं। अब इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और कुछ समय बाद बालों को धो लें।
5 of 5
Hair Care Routine
- फोटो : iStock
ऐसे करें कंडीशनिंग
अगर आपके बाल काफी ड्राई हैं तो आपको बस अपने स्कैल्प से लेकर जड़ों तक लगभग 30 से 45 मिनट तक दही लगाना है, फिर नार्मल शैंपू से अपने बालों को धो लेना है। इससे आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा।