फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस तरह करेंगे ग्रीन टी का इस्तेमाल तो चेहरे पर आएगा गजब का निखार, आजमाकर देखें

Thu, 25 Jul 2019 04:06 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 25 Jul 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
Green Tea for glowing and brightning skin
green tea - फोटो : social media

चेहरे की डलनेस से अगर आप भी हैं परेशान तो ग्रीन टी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिजिए। यहां बात ग्रीन टी पीने की नहीं बल्कि स्किन पर लगाने की हो रही है। यह तो हम सभी जानते हैं कि ग्रीन टी को पीना हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे लगाकर आप दूध जैसी गोरी रंगत के साथ गजब का निखार पा सकते हैं। 

Green Tea for glowing and brightning skin
green tea - फोटो : social media

ग्रीन टी में मौजूद लेक्टिक एसिड चेहरे के सभी मुंहासों को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा त्वचा में असमय आने वाली डलनेस और झुर्रियों को दूर भगाने में ये बहुत कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों के नीचे सूजन और काले घेरों को भगाता है।

Green Tea for glowing and brightning skin
e

चेहरे की डलनेस को ऐसे करें दूर
सबसे पहले आपको ग्रीन टी में गुलाबजल को मिलाना होगा। थोड़ी देर में ग्रीन टी अपना रंग छोड़ना शुरू कर देगी। इसके बाद अपने पूरे चेहरे पर कॉटन की मदद से इस टोनर को लगाएं। हफ्ते में दो-तीन बार इसका इस्तेमाल करने से आपको खुद ही अपने चेहरे पर फर्क महसूस होने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Green Tea for glowing and brightning skin
facepack

एजिंग को दूर करने के लिए
चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां न आएं इसके लिए आप ठंडी ग्रीन टी में कुछ बूंद नींबू का रस मिलाकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाएं। सुबह उठते ही चेहरे को ठंडे साफ पानी से धो लें। ऐसा कुछ दिन करने पर आप देखेंगे कि आपके चेहरे से सभी बारीक लकीरें कहीं गायब हो गई हैं। 

विज्ञापन
Green Tea for glowing and brightning skin
facepack

मुंहासों की दुश्मन
मुंहासों से निजात पाने के लिए ग्रीन टी को पानी में उबाल कर ठंड़ा कर लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर छोड़ दें। इस पेस्ट में मौजूद लेक्टिक एसिड चेहरे से सभी मुंहासों को छू मंतर कर देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed