आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाते। बाहर इतना पॉल्यूशन है कि हमारी स्किन मुरझाने लगती है। कई लोगों को तो एक्ने प्रोब्लम हो जाती है। अगर आप भी इन्ही चीजों से परेशान हैं और बहुत कोशिश करने के बाद भी स्किन पर वो ग्लो नहीं आ पा रहा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान तरीको से अपने चेहरे का खास ख्याल रख सकती हैं।
दिन की शुरुआत पानी से करनी चाहिए, यह बात तो हम सभी जानते हैं। सुबह हल्का गुनगुना पानी पीने से होने वाले फायदों के बारे में आपने बहुत सुना होगा। इससे आपका चेहरा हाइड्रेट रहता है। साथ ही यह शरीर की अशुद्धियों को दूर करने में मदद करता है, जिससे त्वचा पर निखार साफ दिखने लगता है। आइए जानते हैं पानी में मिलाई जाने वाली चीजों के बारे में...
दालचीनी
सबसे पहली चीज है दालचीनी। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ मोटापा घटाने में भी मददगार है। अगर सुबह के पानी को उबालते समय उसमें एक चुटकी दालचीनी को मिला लिया जाए तो यह आपकी त्वचा के लिए रामबाण है।
चिया सीड्स
हर दिन मॉर्निंग वॉटर में चिया सीड्स लेने से शरीर हेल्दी रहता है और त्वचा पर ग्लो भी आता है। इसके अलावा यह ड्रिंक रिंक्ल्स को दूर करने में मदद करता है। बहुत सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स में भी चिया ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है।
स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी जूस को पानी में मिलाकर पीने से चेहरे के दाग धब्बे कम हो जाते हैं। इसके नियमित सेवन से दाग गायब हो जाते हैं। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट होता है जिससे चेहरे पर ग्लो आता है।
शहद
शहद बैक्टेरिया से लड़ने में कारगर होता है। सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से शरीर की चर्बी भी कम होती है। इसके अलावा इससे चेहरा के स्किन से स्पॉट भी गायब होते हैं।