{"_id":"5d908dec8ebc3e016d6315b1","slug":"follow-these-tips-for-healthy-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"त्वचा से जुड़े इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ताउम्र दिखेंगी सुंदर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
त्वचा से जुड़े इन बातों का रखें विशेष ध्यान, ताउम्र दिखेंगी सुंदर
लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 30 Sep 2019 07:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
face
- फोटो : pixa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्सर हम चीजो़ के प्रति कम ज्ञान होने की वजह से अपनी पूरी जिंदगी भ्रम में ही निकाल देते हैं। ऐसे ही हम अपनी त्वचा से जुड़ी कुछ बातों को अनदेखा करते हैं। इसलिए हमें यह जानना आवश्यक है कि हमें अपनी त्वचा का ख्याल कैसे रखना चाहिए। ऐसा क्या करना चाहिए जिससे हमारी त्वचा मुलायम और चमकदार रहें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स जिनसे आपका चेहरा रहेगा हमेशा स्वस्थ।
2 of 4
face wash
बार-बार साबुन या फेस वॉश से मुंह धोने के बाद अगर आपको भी आपकी त्वचा रूखी-रूखी लगती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साबुन और फेस वॉश से त्वचा का प्राकृतिक मॉइश्चराइजर कम होता है । इसलिए आपको साबुन की जगह लेप लगाना चाहिए। लेप बनाने के लिए आपको दो चम्मच दूध का पाउडर और दो चम्मच चोकर में पानी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस लेप को साबुन की जगह इस्तेमाल करें। इससे आपकी त्वचा हमेशा मुलायम रहेगी। इसके अलावा आप अपने शरीर पर सरसों या बादाम का तेल लगाकर थोड़ी देर धूप सेंककर गुनगुने पानी से नहा लें। इससे आपके शरीर की खुश्की खत्म हो जाएगी और दिन भर की थकान भी दूर हो जाएगी।
3 of 4
face wash
यह धारणा बिल्कुल गलत है कि क्रीम के कम व ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा रूखी हो जाती है। क्रीम के वजह से नहीं बल्कि मौसम के अनुसार हमारे त्वचा के भीतर खून का संचरण धीरे होने लगता है। जिससे शरीर का तापमान कम हो जाता है। शरीर का तापमान कम होने की वजह से शरीर से सीवम कम उत्पन्न होता है। यह सीवम हमारी तेल ग्रंथियों से निकलता है। यह हमारी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने में सहायक है। ऐसे ही सर्दियों के समय में शरीर का तापमान कम होने लगता है । जिसके कारण सीवम गहरा हो जाता है और वह त्वचा के बाहरी परत पर नहीं आ पाता है , जिससे हमारी त्वचा सख्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
face wash
यह सच है कि मौसम का असर हमारी त्वचा पर पड़ता है। सबसे ज्यादा सर्दियों में हमारी त्वचा खराब होने लगती है। सर्दियों में हमारी त्वचा की पहली परत पर असर पड़ता है। इससे फिर हमारे एपिडर्मिस में सिकुंड़न आने लगती है , जिसके कारण त्वचा में मौजूद कोशिकाएं टूटने लगती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।