फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुलाब ही नहीं इस फूल के इस्तेमाल से भी दमकेगी त्वचा, बालों में आएगी नई जान

Sat, 25 Jul 2020 09:15 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
not only rose but hibiscus flower also  beneficial for hair and skin here is the method to use it
- फोटो : pixabay

चेहरे को निखारने या फेस पैक में मिलाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल तो लगभग सभी करते हैं। यहीं नही गुलाब के तेल से चेहरे को नई कांति मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल गुलाब ही नहीं बल्कि लाल गुड़हल के फूल से भी चेहरे और बालों की सुंदरता को निखारा जा सकता है। गुड़हल को अंग्रेजी में हिबिकस कहते हैं और ये इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा के साथ ही बालों और शरीर के फैट को घटाने में भी काफी मदद करते हैं। अभी तक आपने इस फूल का इस्तेमाल पूजा-पाठ के लिए ही किया होगा। लेकिन ये सुंदरता बढाने के लिए बड़ा कारगर है। यहां तक कि गुड़हल के फूल से बने तेल का इस्तेमाल शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत अपने बालों के लिए करती हैं। तो चलिए जानें इस फूल के इस्तेमाल का तरीका और इसके फायदे।


 
not only rose but hibiscus flower also  beneficial for hair and skin here is the method to use it
गुड़हल का फूल
त्वचा की झुर्रियों को मिटाने में मददगार

गुड़हल की पत्तियों में एंटी एजिंग गुण होता है जो त्वचा में आने वाली झुर्रियों को दूर करने में मदद करता है। इसकी पत्तियों में फ्री रेडिकल्स को हटाने की क्षमता होती है जो उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है। जिससे स्किन जवां नजर आती है।


 
not only rose but hibiscus flower also  beneficial for hair and skin here is the method to use it
गुड़हल का फूल
ऐसे करें इस्तेमाल

गुड़हल की पंखुड़ियों को उबालकर अच्छे से पीस लें। अब इसमें शहद मिलाकर पेस्ट बना लें और हल्के हाथों से चेहरे पर लेप की तरह लगाकर छोड़ दें। 15 से 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धोकर चेहरा साफ कर लें। कुछ ही दिनों में आपको बेदाग गोरापन और रिंकल फ्री त्वचा मिलेगी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
not only rose but hibiscus flower also  beneficial for hair and skin here is the method to use it
बालों के लिए है फायदेमंद

गुड़हल के फूल से बालों की देखभाल की जा सकती है। बाजार में कई सारे शैंपू आते हैं जिसमें गुड़हल के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आप घर पर बने तेल की मदद से लंबे और घने बाल पा सकती हैं। तो चलिए जानें इसे बनाने का तरीका।


 
विज्ञापन
not only rose but hibiscus flower also  beneficial for hair and skin here is the method to use it
गुड़हल का फूल
ऐसे बनाएं बालों के लिए गुड़हल का पैक

लंबे और घने बालों के लिए गुड़हल की पंखुड़ियों से बनाए पैक की मदद ली जा सकती है। इस पैक को बनाने का तरीका शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बताया था। दो गुड़हल के फूल और सात से आठ पत्तियों को लेकर उसका बारीक पेस्ट बना लें। इसके बाद एक पैन में नारियल का तेल गर्म कर उसमें इस  पेस्ट को मिला दें। साथ ही इस पेस्ट में एक चम्मच मेथी के दाने, आंवले का पाउडर, करी पत्ता की आठ से दस पत्तियां मिला लें। नारियल के तेल में मिलाकर इन सबको एक उबाल आने तक पकाएं। इसे ठंडा कर लें।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed