फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए करते हैं इन चीजों का इस्तेमाल तो आज से ही कर दें बंद

Mon, 06 Jan 2020 06:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 06 Jan 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
five things that harmful for your skin
- फोटो : pixa

चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लड़के और लड़कियां दोनों ही तरह-तरह के सौंदर्य प्रसाधनों का इस्तेमाल करते हैं। इन सौंदर्य प्रसाधनों के इस्तेमाल के लिए वो कोई भी कीमत देने को भी तैयार रहते हैं। त्वचा की चमक बनी रहे इसके लिए हर कोई सारे जतन करता है। फिर वो चाहे फेशियल, ब्लीच, वैक्सिंग या फिर महंगे से महंगे उत्पाद का इस्तेमाल ही क्यों न हो। लेकिन इन सबके इस्तेमाल से चेहरे की सुंदरता बढ़ने से ज्यादा बदसूरत होने का खतरा होता है। तो चलिए जानें ऐसे ही कुछ उपाय जो चेहरे को दमकता हुआ दिखाने की बजाय चेहरे की रंगत को खराब कर देते हैं।


 
five things that harmful for your skin
गर्म पानी

चेहरे और शरीर की त्वचा को कोमल बनाने के लिए अक्सर स्टीम बाथ लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन अगर आप रोज गर्म पानी से चेहरे को साफ करते हैं तो ये त्वचा के लिए नुकसानदेह हो सकता है। गर्म पानी से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और रंगत भी फीकी पड़ जाती है।


 
five things that harmful for your skin
पुरानी सनस्क्रीन लोशन

वैसे तो सनस्क्रीन लोशन का इस्तेमाल त्वचा को सूरज की तेज अल्ट्रा वॉयलेट किरणों से बचाकर मुलायम और सुंदर रखने के लिए होता है। लेकिन, अगर आप पुराना रखा हुआ या पहले इस्तेमाल करने के बाद छोड़ा गया लोशन चेहरे पर लगा रही हैं तो यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। हवा के संपर्क में आने के बाद लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होने की वजह से लोशन खराब होने लगता है जो आपकी स्किन को सुंदर की बजाय बदसूरत कर सकता है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
five things that harmful for your skin
वैक्स करना

हाथों-पैरों को सुंदर दिखाने के लिए वैक्स कराना आम बात है। लेकिन बहुत लड़कियां चेहरे के अनचाहे बालों को हटवाने के लिए वैक्स का इस्तेमाल करती हैं। जो कि गलत है क्योंकि वैक्स के लगातार इस्तेमाल से त्वचा की रंगत खराब होने लगती है और बहुत ज्यादा मात्रा में बाल निकलने की भी संभावना रहती है।


 
विज्ञापन
five things that harmful for your skin
- फोटो : amar ujala
नींबू का छिलका

नींबू के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से कील मुहांसों में आराम मिलता है। लेकिन, इसका ये मतलब नहीं है कि आप नींबू के रस से चेहरे को धुल लें या इसे चेहरे पर लेप की तरह लगा लें। ऐसा करने से चेहरे की त्वचा पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा त्वचा में खुजली के साथ ही काले धब्बे भी पड़ सकते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed