आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने फैंस को बता ही दिया कि उनके खूबसूरत चेहरे के पीछे छिपा क्या राज है। खास बात यह है कि खूबसूरत त्वचा के पीछे उनकी मम्मी का हाथ है। खूबसूरती बनाए ऱकने का गुरु मंत्र उन्होंने किसी और से नहीं बल्कि खुद अपनी मम्मी से ही सीखा है। आइए आप भी जान लीजिए क्या है वो खास मंत्र।
सिद्धार्थ का कहना है कि हर समय स्मार्ट दिखने का श्रेय उनकी मां को जाता है। उन्होंने बताया कि उनकी मम्मी हमेशा उनसे कहती थीं कि चेहरे को तरोताजा बनाए रखने के लिए खूब पानी पीना चाहिए। उन्होंने बताया चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए सिर्फ पानी की नहीं एक और चीज भी बेहद जरूरी है।
अय्यारी स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया कि चेहरे की खूबसूरती बनाए रखने के लिए सिर्फ पानी ही नहीं अच्छी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है। हालांकि बिजी शेड्यूल की वजह से यह कई बार आसान नहीं होता।