Eyebrow Threading: जनवरी-फरवरी के समय ज्यादातर स्कूलों और कॉलेजों में फेयरवेल का आयोजन किया जाता है। ये दिन वैसे को हर किसी के लिए खास होता है लेकिन लड़कियां इसके लिए काफी तैयारी करती हैं। लड़कियां खासतौर पर अपनी फेयरवेल के लिए आईब्रो थ्रेडिंग कराती हैं। थ्रेडिंग कराने के बाद चेहरा काफी अलग दिखने लगता है।
जब भी लड़कियां पहली बार थ्रेडिंग कराने पार्लर जाती हैं तो उनके मन में कई डाउट्स होते हैं, जैसे कि थ्रेडिंग से काफी दर्द होगा। इसके अलावा उन्हें लगता है कि कहीं अगर थ्रेड के कट लग गया तो वो क्या करेंगी। ऐसे में हम यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने पहले एक्सपीरिएंस को खूबसूरत बना सकती हैं।
2 of 7
त्वचा को तैयार करें
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को तैयार करें
थ्रेडिंग करवाने से पहले अपना चेहरा धो लें ताकि त्वचा पर गंदगी और तेल न हो। हल्के स्क्रब का इस्तेमाल कर डेड स्किन हटाएं। इससे थ्रेडिंग के दौरान बाल आसानी से हटेंगे। त्वचा को थ्रेडिंग से पहले मॉइस्चराइज़ करें ताकि यह सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रहे। ध्यान रखें कि स्क्रब करने के तुरंत बाद थ्रेंडिग कराने नहीं पहुंच जाएं। स्क्रब के बाद त्वचा काफी नाजुक होती है।
3 of 7
अपनी आवश्यकताओं को स्पष्ट करें
- फोटो : iStock
अपनी आवश्यकताओं को स्पष्ट करें
पहली बार थ्रेंडिग कराने जा रही हैं तो अपनी ब्यूटीशियन को बताएं कि आप किस प्रकार की आईब्रो की शेप चाहती हैं। अगर आप पहली बार थ्रेडिंग करवा रही हैं, तो प्राकृतिक लुक चुनें। एक्सपेरिमेंट की वजह से आपका लुक बिगड़ भी सकता है।
4 of 7
ऐसे कम करें दर्द
- फोटो : iStock
ऐसे कम करें दर्द
थ्रेडिंग से पहले आईब्रो के आस-पास की त्वचा पर बर्फ रगड़ें। यह त्वचा को सुन्न करेगा और दर्द कम करेगा। अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसिटिव है, तो डॉक्टर द्वारा सुझाई गई पेन रिलीफ क्रीम का उपयोग कर सकती हैं। थ्रेडिंग के दौरान गहरी सांस लें और खुद को शांत रखें। किसी भी दवा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर या विषेशज्ञ की सलाह के न करें।
5 of 7
ब्यूटीशियन का सही चयन करें
- फोटो : Adobe stock
ब्यूटीशियन का सही चयन करें
पहली बार आईब्रो की थ्रेडिंग कराने जा रही हैं तो सुनिश्चित करें कि ब्यूटीशियन अनुभवी हो, ताकि थ्रेडिंग जल्दी और सही तरीके से हो। इस बात पर भी गौर करें कि जिस थ्रेड का इस्तेमाल हो रहा है, वह साफ और नया हो।