Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कों को हैंडसम बनाएंगे ये शानदार टिप्स, लड़कियां होंगी झट से अट्रैक्ट

Thu, 31 Jan 2019 07:49 AM IST
shubham फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Thu, 31 Jan 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
Every Men should Follow these tips
men grooming - फोटो : instagram
वो जमाने गए जब सिर्फ लड़कियों का सजना संवरना जरूरी होता था। आज लड़कियां भी उन्हीं लड़कों को देखना पसंद करती हैं जो खुद को मेंटेन करके और साफ-सुथरे रहते हों। आज हम आपको उन छोटी-छोटी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हे आप इग्नोर करेंगे तो उसका सीधा असर आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन ग्रूमिंग टिप्स के बारे में, जो हर लड़के को फॉलो करने चाहिए...
Trending Videos
Every Men should Follow these tips
haircut
हेयरकट
आप कैसे किसी लड़की के आगे खुद को प्रेजेंट करते हैं, यह चीज बहुत मायने रखती है। सबसे पहली चीज जिस पर लड़कों को खास ख्याल रखना चाहिए, वो है उनका हेयरस्टाइल। कुछ लड़के फनी हेयरकट ले लेते हैं। किसी भी लड़की को यह पसंद नहीं होता। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। इसके अलावा टाइम टू टाइम हेयरकट लेते रहना चाहिए। 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।
Every Men should Follow these tips
men shirt

शर्ट की स्लीव्स
बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर वह अपनी शर्ट की स्लीव्स को डबल कर लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगता, लेकिन ऐसा नहीं है। शर्ट की स्लीवस को डबल करना लड़कों की पर्सनैलिटी को आकर्षक बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Every Men should Follow these tips
shoes

साफ जूते पहनें
आपको याद होगा कि स्कूल में जब भी आपके शूज साफ नहीं होते थे तो टीचर आपको गुस्सा करते थे, पर तब आपको शायद इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह चीज आपके भविष्य में भी काम आएगी। बता दें, साफ जूते पहनना भी फैशन एथिक्स के दायरे में आता है। गंदे शूज सामने वाले पर आपका गलत इम्प्रेशन छोड़ते हैं और लड़कियों को भी साफ शूज पहनने वाले लड़के पसंद आते हैं।

विज्ञापन
Every Men should Follow these tips
wrong posture - फोटो : गलत तरीके से बैठना

अच्छा होना चाहिए आपका पोस्चर  
आपका पोस्चर आपकी हेल्थ के बारे में बताता है। अगर आप दिनभर दफ्तर में काम करते समय खराब तरीके से बैठते हैं तो इसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। धीरे-धीरे आपका यह पोस्चर आपकी आदत बन जाता है, जो लड़कियों को कतई पसंद नहीं होता। शरीर का अपना एक अलाइनमेंट होता है। हमेशा बैठते और खड़े होते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। चलते वक्त सीधा चलना चाहिए और खड़े होते वक्त दोनों पैरों पर समान वजन डालकर सीधे खड़े रहना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed