फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये टिप्स लड़कों को बनाती हैं आकर्षक, नजरें नहीं हटा पाएंगी लड़कियां

Fri, 09 Aug 2019 07:55 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Fri, 09 Aug 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Every Men should Follow these grooming tips

कहते है सजना संवरना तो लड़कियों का काम है, लेकिन अब वो समय नहीं रहा। आज लड़कियां भी उन्हीं लड़को को पसंद करती हैं जो साफ-सुथरे रहते हो और खुद मेंटेन रखते हो। आज हम आपको ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप हल्के में लेते होंगे पर इनका असर सीधा आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन ग्रूमिंग टिप्स के बारे में, जो हर लड़के को जरूर फॉलो करने चाहिए...

Every Men should Follow these grooming tips
हेयरकट
यह बात बहुत मायने रखती है कि किसी भी लड़की के आगे आप खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं। जिस बात का लड़को को सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए वो ये है कि उन्हें समय-समय पर अपना हेयरकट लेना चाहिए। कभी भी फंकी या फनी हेयरकट नहीं कराने चाहिए। लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आते। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। हेयरकट कराने में 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।
Every Men should Follow these grooming tips
शर्ट की स्लीव्स
बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर वह अपनी शर्ट की स्लीव्स को डबल कर लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगती, लेकिन ऐसा नहीं है। शर्ट की स्लीवस को डबल करने से लड़कों की पर्सनैलिटी आकर्षक लगती है। तो अगली बार डेट पर जाने से पहले बेझिझक शर्ट की स्लीव्स को डबल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Every Men should Follow these grooming tips

साफ जूते पहनें
आपको याद होगा कि स्कूल में जब कभी आपके जूते साफ नहीं होते थे तो टीचर आपको गुस्सा करते थे, पर तब आपको शायद इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह चीज आपके भविष्य में भी काम आएगी। बता दें, साफ जूते पहनना भी फैशन एथिक्स के दायरे में आता है। गंदे शूज सामने वाले पर आपका गलत इम्प्रेशन छोड़ते हैं और लड़कियों को भी साफ शूज पहनने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगली बार डेट पर जाने से पहले एक बार जूतों पर नजर डालना न भूलें।

विज्ञापन
Every Men should Follow these grooming tips
- फोटो : गलत तरीके से बैठना

अच्छा होना चाहिए आपका पोस्चर  
आज तक आपने इस बारे में सुना और पढ़ा होगा कि आपका पोस्चर ठीक न होने से आपके स्वास्थ पर असर पड़ता है। गलत पोस्चर लड़कियों को भी कतई पसंद नहीं होता। शरीर का अपना एक अलाइनमेंट होता है। हमेशा बैठते और खड़े होते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। चलते वक्त सीधा चलना चाहिए और खड़े होते वक्त दोनों पैरों पर समान वजन डालकर सीधे खड़े रहना चाहिए। इसलिए अगर आपका पोस्चर सही नहीं है तो आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed