कहते है सजना संवरना तो लड़कियों का काम है, लेकिन अब वो समय नहीं रहा। आज लड़कियां भी उन्हीं लड़को को पसंद करती हैं जो साफ-सुथरे रहते हो और खुद मेंटेन रखते हो। आज हम आपको ऐसी छोटी-छोटी बातों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप हल्के में लेते होंगे पर इनका असर सीधा आपकी पर्सनैलिटी पर पड़ता है। आइए जानते हैं उन ग्रूमिंग टिप्स के बारे में, जो हर लड़के को जरूर फॉलो करने चाहिए...
हेयरकट
यह बात बहुत मायने रखती है कि किसी भी लड़की के आगे आप खुद को कैसे प्रेजेंट करते हैं। जिस बात का लड़को को सबसे पहले ध्यान रखना चाहिए वो ये है कि उन्हें समय-समय पर अपना हेयरकट लेना चाहिए। कभी भी फंकी या फनी हेयरकट नहीं कराने चाहिए। लड़कियों को ये बिल्कुल पसंद नहीं आते। अपने हेयरस्टाइल को सिंपल और आकर्षक रखें। हेयरकट कराने में 30-45 दिनों से ज्यादा की देरी न करें।
शर्ट की स्लीव्स
बहुत सारे लोगों को लगता है कि अगर वह अपनी शर्ट की स्लीव्स को डबल कर लेंगे तो यह अच्छा नहीं लगती, लेकिन ऐसा नहीं है। शर्ट की स्लीवस को डबल करने से लड़कों की पर्सनैलिटी आकर्षक लगती है। तो अगली बार डेट पर जाने से पहले बेझिझक शर्ट की स्लीव्स को डबल करें।
साफ जूते पहनें
आपको याद होगा कि स्कूल में जब कभी आपके जूते साफ नहीं होते थे तो टीचर आपको गुस्सा करते थे, पर तब आपको शायद इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि यह चीज आपके भविष्य में भी काम आएगी। बता दें, साफ जूते पहनना भी फैशन एथिक्स के दायरे में आता है। गंदे शूज सामने वाले पर आपका गलत इम्प्रेशन छोड़ते हैं और लड़कियों को भी साफ शूज पहनने वाले लड़के पसंद आते हैं। अगली बार डेट पर जाने से पहले एक बार जूतों पर नजर डालना न भूलें।
5 of 10
- फोटो : गलत तरीके से बैठना
अच्छा होना चाहिए आपका पोस्चर
आज तक आपने इस बारे में सुना और पढ़ा होगा कि आपका पोस्चर ठीक न होने से आपके स्वास्थ पर असर पड़ता है। गलत पोस्चर लड़कियों को भी कतई पसंद नहीं होता। शरीर का अपना एक अलाइनमेंट होता है। हमेशा बैठते और खड़े होते समय पीठ को सीधा रखना चाहिए। चलते वक्त सीधा चलना चाहिए और खड़े होते वक्त दोनों पैरों पर समान वजन डालकर सीधे खड़े रहना चाहिए। इसलिए अगर आपका पोस्चर सही नहीं है तो आज से ही इस पर काम करना शुरू कर दें।