फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dry Hand Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान तो कई बार हाथ धोने के बाद भी स्किन नहीं होगी ड्राई

Sat, 31 Oct 2020 02:21 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 31 Oct 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
dry hand skin care tips at home in hindi cure home remedies for dry skin in winter
कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कई बार हाथ धोना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए कई बार हाथ धोना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस महामारी का खतरा अभी भी कम नहीं हुआ है। रोजाना देश में हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। सर्दियों की शुरुआत भी हो गई है और सर्दियों में कई बार हाथ धोने से स्किन बहुत जल्दी ड्राई होने लगती है। आज हम आपको बताएंगे ड्राई स्किन से बचे रहने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इन बातों का ध्यान रखने से आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी।

dry hand skin care tips at home in hindi cure home remedies for dry skin in winter
हाथों को धोने के बाद हैंडक्रीम का इस्तेमाल जरूर करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हैंडक्रीम का इस्तेमाल

  • हाथों को धोने के बाद हैंडक्रीम का इस्तेमाल जरूर करें। हैंडक्रीम का इस्तेमाल करने से हाथों की नमी बने रहेगी। सर्दियों में स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए हाथों को धोने के बाद हैंडक्रीम का इस्तेमाल अवश्य करें। आप वैसलीन का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
dry hand skin care tips at home in hindi cure home remedies for dry skin in winter
त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए सरसों या नारियल के तेल से मालिश करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

मालिश करें

  • त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए सरसों या नारियल के तेल से मालिश करें। हाथों की सरसों या नारियल के तेल से मालिश करने से त्वचा में नमी बने रहेगी और स्किन ड्राई नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
dry hand skin care tips at home in hindi cure home remedies for dry skin in winter
गर्म पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी गायब होने लगती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें

  • सर्दियों के मौसम में कई लोग बहुत अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। गर्म पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा की नमी गायब होने लगती है। सर्दियों में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी का इस्तेमाल करने से त्वचा में नमी बने रहती है।
विज्ञापन
dry hand skin care tips at home in hindi cure home remedies for dry skin in winter
स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छे हैंडवॅाश का चयन करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

कम कैमिकल्स युक्त हैंडवॅाश का इस्तेमाल करें

  • कोरोना काल में बाजार में कई तरह के हैंडवॅाश उपलब्ध हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए एक अच्छे हैंडवॅाश का चयन करें। हाथों की नमी को बरकरार रखने के लिए ऐसे हैंडवॅाश का चयन करें जो कम कैमिकल्स युक्त हों। 

आगे पढ़ें...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed