फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: भूल से भी इस्तेमाल न करें ऐसी फेस क्रीम, वरना बिगड़ जाएगी चेहरे की रंगत

Sat, 14 Dec 2024 12:15 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 14 Dec 2024 12:15 PM IST
सार

कुछ फेस क्रीम में ऐसे तत्व होते हैं जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इन्हें इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
do not use these kind of face cream in hindi Which product is not good for skin
भूल से भी इस्तेमाल न करें ऐसी फेस क्रीम - फोटो : Adobe stock
Skin Care: आजकल बाजार में हर स्किन टाइप और स्किन टोन के हिसाब से क्रीम मिलती हैं। ये क्रीम चेहरे दाग-धब्बे हटाने, चेहरे की रंगत निखारने और चेहरे की नमी बरकरार रखने में मदद करती हैं। वैसे तो ये सभी क्रीम ऐसी होती हैं, जिनके इस्तेमाल से त्वचा को फायदा ही पहुंचता है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ये क्रीम फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचा देती हैं।


यदि आपके चेहरे पर भी क्रीम इस्तेमाल करने के बाद परेशानियां सामने आ रहीं तो आपको अपनी क्रीम को परखने की जरूरत है। क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले एक बार उसे अच्छी तरह से जांच लेना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे तत्वों के बारे में बतने जा रहे हैं, जो क्रीम में नहीं होने चाहिए। 
do not use these kind of face cream in hindi Which product is not good for skin
स्टेरॉयड वाली क्रीम - फोटो : Adobe stock

स्टेरॉयड वाली क्रीम

यदि आप स्टेरॉयड वाली क्रीम का इस्तेमाल करते हैं तो इसके इस्तेमाल से त्वचा पतली हो सकती है, पिगमेंटेशन हो सकता है,और त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा कमजोर हो जाती है। ध्यान रखें कि जो क्रीम आप इस्तेमाल कर रहे हैं उसमें स्टेरॉयड न हो। 

do not use these kind of face cream in hindi Which product is not good for skin
पारा युक्त क्रीम - फोटो : Adobe stock

पारा युक्त क्रीम
  
 पारा त्वचा को गोरा करने के लिए इस्तेमाल होता है, लेकिन यह त्वचा और आंतरिक अंगों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। यदि आपकी क्रीम में ये मौजूद रहेगा तो त्वचा पर चकत्ते, खुजली जैसी समस्या सामने आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
do not use these kind of face cream in hindi Which product is not good for skin
पैराबेन और सल्फेट्स - फोटो : Adobe stock

पैराबेन और सल्फेट्स

ये प्रिजर्वेटिव त्वचा में एलर्जी और हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकते हैं।  ऐसे में हमेशा ऐसी क्रीम का इस्तेमाल करें, जिसमें ये तत्व न हों। ऐसे में हमेशा प्राकृतिक और ऑर्गेनिक विकल्प चुनें।  

विज्ञापन
do not use these kind of face cream in hindi Which product is not good for skin
अत्यधिक सुगंधित क्रीम - फोटो : Adobe stock

अत्यधिक सुगंधित क्रीम

जिन क्रीम्स में अत्यधिक सुगंध होती है, उनमें केमिकल्स हो सकते हैं। ये केमिकल्स संवेदनशील त्वचा पर जलन, लालिमा और खुजली का कारण बन सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed