Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DIY Ubtan: इस DIY उबटन के इस्तेमाल से खिल उठेगा आपका चेहरा, बनाने और इस्तेमाल का तरीका जान लें

Thu, 13 Mar 2025 02:57 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Mar 2025 02:57 PM IST
सार

होली खेलने के बाद रंगों से त्वचा रूखी, बेजान और संवेदनशील हो सकती है। इन रंगों को हटाने और चेहरे की चमक वापस लाने के लिए घरेलू उबटन सबसे अच्छा उपाय है।

विज्ञापन
DIY Ubtan how to make ubtan for remove color from skin
इस DIY उबटन के इस्तेमाल से खिल उठेगा आपका चेहरा - फोटो : Adobe stock
DIY Ubtan: होली के त्योहार पर रंगों से खेलना सभी को पसंद होता है, लेकिन ये रंग अक्सर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर, रासायनिक रंगों की वजह से त्वचा रूखी, बेजान और खुजली वाली हो सकती है। कई बार रंग पूरी तरह नहीं निकलता और त्वचा पर दाग-धब्बे रह जाते हैं।


ऐसे में प्राकृतिक उबटन का इस्तेमाल करके त्वचा को गहराई से साफ किया जा सकता है और उसे दोबारा नमी व चमक दी जा सकती है। यहा हम आपको एक प्राकृतिक उबटन बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल भी काफी आसान है।
Trending Videos
DIY Ubtan how to make ubtan for remove color from skin
DIY उबटन बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
DIY उबटन बनाने का सामान
  
  •  2 चम्मच बेसन  
  •  1 चम्मच दही  
  • 1/2 चम्मच हल्दी  
  •  1 चम्मच गुलाब जल या कच्चा दूध  
  •  1/2 चम्मच शहद (ड्राई स्किन के लिए)  
  •  1/2 चम्मच नींबू का रस 
  •  1 चुटकी चंदन पाउडर  

 
DIY Ubtan how to make ubtan for remove color from skin
ये है बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
ये है बनाने की विधि

इस उबटन को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सभी सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर पेस्ट बहुत गाढ़ा हो जाए तो इसमें थोड़ा गुलाब जल या दूध मिला सकते हैं। इसे पतला न करें, वरना उबटन लगाने में परेशानी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
DIY Ubtan how to make ubtan for remove color from skin
ये है बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
इस उबटन को चेहरे, गर्दन और हाथों पर समान रूप से लगाएं। लगाने के बाद इसे 15-20 मिनट के लिए इसे सूखने दें। जब उबटन हल्का सूखने लगे तो हल्के गीले हाथों से इसे स्क्रब करते हुए निकालें। इससे डेड स्किन और जमे हुए रंग आसानी से हट जाएंगे।  चेहरे को ठंडे पानी से धोकर किसी अच्छे मॉइस्चराइजर से नमी दें।  

 
विज्ञापन
DIY Ubtan how to make ubtan for remove color from skin
उबटन लगाने के फायदे - फोटो : freepik.com

उबटन लगाने के फायदे  

इस उबटन में जो बेसन पड़ा है वो त्वचा से गंदगी हटाकर उसे नेचुरल ग्लो देता है। हल्दी के एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को इंफेक्शन और जलन से बचाते हैं।  दही के इस्तेमाल से त्वचा को हाइड्रेट करने और नमी बनाए रखने में मदद मिलती है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed