Holi 2025: इन नुस्खों को अपनाकर छुड़ाएं दाढ़ी-मूंछों का रंग, वरना हफ्तों तक साबुन लगाते रह जाएंगे
यहां कुछ आसान और असरदार नुस्खे दिए गए हैं, जिनसे आप बिना किसी परेशानी के दाढ़ी-मूंछों से रंग हटा सकते हैं।
होली से पहले दाढ़ी-मूंछों की सुरक्षा कैसे करें?
1. तेल लगाएं
होली खेलना बहुत पसंद है तो दाढ़ी-मूंछों में रंग खेलने से पहले नारियल, जैतून, सरसों या बादाम का तेल लगाें। ये तेल आपकी दाढ़ी और मूंछ में रंग को चिपकने नहीं देगा। बाद में रंग निकलाने में भी आसानी होगी।
2. वैसलीन या हेयर वैक्स का इस्तेमाल करें
यदि तेल नहीं लगाना चाहते हैं और आपकी दाढ़ी काफी घनी है तो उसपर वैसलीन या हेयर वैक्स लगाएं, जिससे रंग न चिपके। वैक्स से दाढ़ी पर लेयर बन जाएगी, जो आपको सुरक्षित रखेगी।
होली के बाद दाढ़ी-मूंछों से रंग कैसे हटाएं?*
1. पहले सूखे कपड़े से रंग हटाएं
चाहे आपने पक्के रंग से होली खेली हो या फिर गुलाल से, होली खेलने के बाद एक सूखे कपड़े से रंगों को साफ करें। दाढ़ी को भी सूखे कपड़े से पोंछ लें, और कोशिश करें, कि ज्यादा से ज्यादा रंग निकल जाए।
2. दही और बेसन लगाएं
रंग निकालने के लिए ये नुस्खा काफी काम आएगा। इसके लिए 2 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन मिलाकर दाढ़ी और मूंछों पर लगाएं। पेस्ट लगाने के बाद तकरीबन 10 मिनट तक मसाज करें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी निकलेगा और दाढ़ी नरम भी रहेगी।
