फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Before Diwali: दिवाली की सफाई में कहीं खो न जाए त्वचा की चमक, इन बातों का अवश्य रखें ध्यान

Wed, 01 Oct 2025 04:55 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Oct 2025 04:55 PM IST
सार

Skin Care Before Diwali 2025: अगर दिवाली के मौके पर आप भी अपने घर में सफाई कर रहे हैं, तो इस दौरान अपनी स्किन का खास ध्यान रखें। यहां उसके लिए कुछ खास टिप्स दिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
diwali 2025 how to do skin care during diwali cleaning home
दिवाली की सफाई में कहीं खो न जाए त्वचा की चमक - फोटो : instagram

Skin Care Before Diwali 2025: दिवाली का त्योहार अब कुछ ही दिन में आने वाला है। ऐसे में लोगों ने अपने घरों और दुकानों की सफाई शुरू कर दी है। ऐसे में सफाई करते समय अगर आप अपनी त्वचा की देखभाल नहीं करेंगे तो त्वचा रूखी, लाल या परेशान हो सकती है।



खासकर इस दौरान हाथों और चेहरे की त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि सफाई में इस्तेमाल होने वाले साबुन, डिटर्जेंट, और केमिकल्स से स्किन ड्राई और इरिटेट हो सकती है। इसलिए दिवाली की सफाई के दौरान स्किन केयर पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है।

ज्यादातर लोग इस बात का ध्यान ही नहीं रखते हैं कि आखिर दिवाली की सफाई में उन्हें कैसे अपने चेहरे, हाथ और पैर का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में ये लेख आपके काम का है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर चमकने के लिए घर की सफाई में स्किन का ध्यान कैसे रखें। 

diwali 2025 how to do skin care during diwali cleaning home
हमेशा पहने दस्ताने - फोटो : instagram.com/nailsbytish
हमेशा पहने दस्ताने

दिवाली की सफाई कर रहे हैं तो दस्तानों को अपना दोस्त बना लें। इस बात का खास ध्यान रखें कि दस्ताने ही आपके हाथों और नाखूनों को गंदगी से बचाकर रखेंगे। ऐसा न करने पर आपके नाखूनों में गंदगी जमा हो सकती है। इसके साथ-साथ इसे स्किन पर भी गंदगी जम सकती है। 

 
diwali 2025 how to do skin care during diwali cleaning home
बालों को कवर करें - फोटो : Adobe stock
बालों को कवर करें

न सिर्फ अपने हाथों को कवर करने की जरूरत है, बल्कि साथ ही में अपने बालों को भी कैप की मदद से कवर करें। यदि आपके पास कैप नहीं है तो किसी स्कार्फ की मदद से अपने बालों को कवर कर लें। बालों को कवर करने से पहले बालों में जूड़ा अवश्य बना लें, ताकि आपके खुले बाल गंदगी के संपर्क में न आएं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2025 how to do skin care during diwali cleaning home
चेहरे की डीप क्लीनिंग है जरूरी - फोटो : Adobe stock
सफाई के बाद करें ये काम

1. चेहरे की डीप क्लीनिंग है जरूरी

अब जान लेते हैं कि सफाई के बाद अपनी स्किन का ध्यान कैसे रखें। उसके लिए सफाई के बाद अपनी स्किन की डीप क्लीनिंग करें। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ कच्चे दूध को रूई पर लेकर उससे चेहरे की मसाज करें। इसके बाद फेसवॉश से अपना चेहरा धो लें।

 
विज्ञापन
diwali 2025 how to do skin care during diwali cleaning home
फेस मास्क लगाएं - फोटो : iStock
2. फेस मास्क लगाएं

चेहरे की डीप क्लीनिंग के बाद किसी घरेलू फेस मास्क को अपने चेहरे पर अप्लाई करें। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले मास्क का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। ये आपकी त्वचा को चमकाने का काम करेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed