फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टिप्स को अपनाकर विद्या बालन की तरह अपनी त्वचा को करें डिटॉक्स

Tue, 22 Oct 2019 07:53 AM IST
new delhi Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Detox your skin like Vidya Balan by following these tips

अगर आप विद्या बालन का चेहरा देखेंगे तो पाएंगे कि उनका चेहरा हमेशा खिला-खिला और बेदाग रहता है। विद्या अपने चेहरे पर प्राकृतिक चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। वह अपनी त्वचा को लेकर जरा सी भी लापरवाही नहीं करती है। यहीं कारण है कि वह  हमेशा खूबसूरत नजर आती हैं। अगर आप भी विद्या बालन जैसा बेदाग और खिला-खिला चेहरा पाना चाहती हैं तो आप  कुछ टिप्स को अपनाकर  अपनी त्वचा को डिटॉक्स  कर सकती हैं। 

Detox your skin like Vidya Balan by following these tips
- फोटो : social media
इस तरह करें अपनी त्वचा को डीटॉक्स 

हम अक्सर किसी न किसी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं, लेकिन हमें इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि रात को मेकअप को लगाकर नहीं सोना चाहिए। हमेशा सोने से पहले अपने चेहरे पर से मेकअप हटाना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इसका असर आपके त्वचा पर पड़ता है। 

Detox your skin like Vidya Balan by following these tips
- फोटो : twitter

रात को सोने से पहले अपना पूरा मेकअप निकालकर अपने चेहरे पर हाइड्रेटिंग सीरम से अच्छे से मालिश कर लें। आप जब अगली सुबह उठेंगी और अपनी त्वचा को छूएंगी तो आपको एहसास होगा कि आपकी त्वचा किसी बच्चे के समान मुलायम हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Detox your skin like Vidya Balan by following these tips
- फोटो : Instagram

सुबह उठते ही अपने चेहरे को पानी से धोना चाहिए। अपनी त्वचा के अनुसार आप अपने चेहरे पर फेशवॉश लगा चाहिए। अब इसके बाद पानी को गुनगुना करके भाप लें लें। इससे आपके चेहरे पर जमी सारी गंदगी निकल जाएगी। भाप लेने के बाद फिर अपने चेहरे को मुलायम तौलिए से पोछ लें। 

विज्ञापन
Detox your skin like Vidya Balan by following these tips
- फोटो : T-Series

अब जब आपका चेहरा पूरी तरह से साफ हो चुका है। इसके बाद आप अपने चेहरे पर फेस मास्क लगा लें। फेस मास्क बाजार में भी आसानी से उपल्बध होते हैं। लेकिन आप फेस मास्क को घर पर भी बना सकती हैं।

शुष्क त्वचा के लिए आप दही और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं और ऑइली त्वचा के लिए आप क्ले-बेस्ड मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब फेस मास्क को अपने चेहरे पर लगा लगाकर रख दें। जब फेस मास्क सूख जाए तब फेस मास्क को हटा लें। इसके बाद रात को आप अपने चेहरे पर सीरम और फेशियल ऑयल लगा लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed