Hair Care Tips: लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के लुक को स्टाइलिश बनाने में उनके बालों का काफी योगदान होता है। हर कोई ये चाहता है कि उनके बाल घने, काले और शाइनी रहें। लेकिन मौसम में बदलाव और प्रदूषण की वजह से बालों का हमेशा चमकते और लहराते रहना काफी मुश्किल होता जा रहा है। खासतौर पर जिनके बाल लंबे होते हैं, उन्हें तो अपने बालों का खास ध्यान रखना पड़ता है।
यदि आप भी डैमेज बालों से परेशान हैं तो आपको भी ध्यान रखने की जरूरत है। डैमेज बालों की देखभाल के लिए नीचे कुछ सुझाव दिए गए हैं, जो आपके बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने में मदद करेंगे। इसके अलावा अगर बाल डैमेज ज्यादा है, तो एक हेयर स्पेशलिस्ट (डर्मेटोलॉजिस्ट) से सलाह लें, ताकि इसका सही से ध्यान रखा जा सके।
2 of 7
सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर
- फोटो : Adobe stock
सही होना चाहिए शैंपू और कंडीशनर
यदि आप नहीं चाहते कि आपके बाल डैमेज हो रहे हैं तो हमेशा अपने बालों के टाइप के अनुसार शैम्पू और कंडीशनर का चुनाव करें। अगर बाल ड्राई या डैमेज हैं, तो मॉइस्चराइजिंग शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें, ताकि आपके डैमेज हेयर को पोषण मिल सके।
3 of 7
हीटिंग टूल्स से रखें दूर
- फोटो : iStock
हीटिंग टूल्स से रखें दूर
आजकल लड़कियों के साथ-साथ लड़के भी बालों को स्टाइल करने के लिए हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। आप भी बालों को ज्यादा हीटिंग टूल्स जैसे स्ट्रेटनर, कर्लर या ड्रायर से बचाएं। अगर इनका उपयोग करना हो, तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे का इस्तेमाल करें।
4 of 7
हेयर मास्क और तेल है जरूरी
- फोटो : Adobe stock
हेयर मास्क और तेल है जरूरी
बालों में पोषण देना चाहते हैं तो सप्ताह में एक-दो बार हेयर मास्क लगाना और बालों को अच्छे से तेल लगाना जरूरी है। नारियल तेल, आर्गन तेल, जैतून का तेल, या बादाम तेल बालों को पोषण देते हैं और डैमेज को कम करते हैं। इसलिए आप इन तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। हेयर मास्क भी आप घर पर तैयार कर सकते हैं।
5 of 7
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी का करें इस्तेमाल
सर्दी का मौसम है, ऐसे में लोग बालों को गर्म पानी से धोते हैं। जबकि गर्म पानी बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। बालों को ठंडे पानी से धोने से उनकी नमी बनी रहती है। इसलिए हमेशा बाल धोने के लिए ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।