Home Remedies For Black Finger Knuckles : सर्दियों के मौसम में लोगों को त्वचा संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इससे बचने के लिए हर कोई तमाम घरेलू नुस्खे अपनाता है और स्किन केयर प्रोडक्ट खरीदता है। बावजूद इसके इस मौसम में उंगलियों के पोर अपने आप ही काले पड़ने लगते हैं।
उंगलियों का कालापन सर्दी के साथ-साथ धूप, गंदगी, हार्ड केमिकल्स, या त्वचा की उचित देखभाल न होने के कारण हो सकता है। इसके अलावा, कुछ लोगों में पिगमेंटेशन और शुष्क त्वचा के कारण भी यह समस्या देखने को मिलती है।
इससे छुटकारा पाने के लिए नीचे कुछ आसान और प्रभावी घरेलू नुस्खे दिए गए हैं, जिनके इस्तेमाल से आप राहत पा सकते हैं। इन नुस्खों को अपनाने से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि आपको बाद में किसी एलर्जी का सामना नहीं करना पड़े।
2 of 7
नींबू और चीनी का स्क्रब
- फोटो : Freepik
नींबू और चीनी का स्क्रब
उंगलियों के कालेपन को दूर करने का ये एक काफी सही उपाय है। इसके लिए एक चम्मच चीनी में आधे नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को उंगलियों पर धीरे-धीरे स्क्रब करें। नींबू में ब्लीचिंग गुण होते हैं और चीनी मृत त्वचा हटाने में मदद करती है।
3 of 7
बेसन और दही का पैक
- फोटो : Adobe stock
बेसन और दही का पैक
बेसन में थोड़ा सा दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे उंगलियों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर धो लें बेसन टैनिंग दूर करने में मदद करता है, और दही त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। ऐसे में इससे उंगलियों का कालापन दूर हो जाता है।
4 of 7
एलोवेरा जेल
- फोटो : Freepik.com
एलोवेरा जेल
ताजे एलोवेरा जेल को उंगलियों पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ताजा एलोवेरा त्वचा को पोषण देता है और कालेपन को हल्का करता है। आप इसका इस्तेमाल हर रोज कर सकते हैं।
5 of 7
आलू का रस
- फोटो : Freepik
आलू का रस
इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें। इस रस को उंगलियों पर लगाएं और 10 मिनट के बाद धो लें। आलू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं जो त्वचा के कालेपन को दूर करते हैं।