खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए जीरे का तड़का आपने आज तक बहुत बार लगाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपकी स्किन को दमकाने में भी बेहद फायदेमंद होता है। स्किन पर ग्लो पाने के लिए लड़किया महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से लेकर ट्रीटमेंट का सहारा लेती हैं, लेकिन ये सभी चीजें बाद में त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। जीरे की मदद से आप बिना पैसे खर्च किए और त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना दमकती स्किन पा सकते हैं।
कुछ मिनटों में त्वचा पर निखार चाहिए, तो जीरे से बने फेस स्क्रब का करें इस्तेमाल
जीरे में मौजूद एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज स्किन को हमेशा यूथफूल बनाए रखते हैं। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज भी होती हैं। यह आपकी स्किन पर एजिंग्स मार्क्स को उभरने नहीं देता। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर ही आप जीरे का स्क्रब कैसे बना सकती हैं।
-दो बड़ा चम्मच जीरा
-आधा कप चीनी
-एक बड़ा चम्मच शहद
-1/2 कप बादाम का तेल
-20 ड्रॉप्स टी-ट्री ऑयल
विधि
-एक छोटा बर्तन लें। इसमें बादाम का तेल, शहद और टी-ट्री ऑयल डालें और इन्हें अच्छे से मिला लें।
-अब इसमें जीरा और चीनी मिला लें। इसे इतने अच्छे से मिलाएं कि इसमें तार खिचने लगें।
-आपका स्कआब तैयार है। अब इस मिश्रण को एक बोटल में भरकर रख दें।
-हफ्ते में एक से दो बार इस स्क्रब को जरूर करें।
स्किन टैनिंग
गर्मियो में स्किन टैन की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए जीरा वरदान है। स्किन से टैनिंग हटाने के लिए जीरे को पीसकर इसमें दही और गुलाबजल मिलाकर लगाने से स्किन टैनिंग दूर होती है।