कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रखा है। जिससे बचने के लिए केवल दो ही तरीका बताया जा रहा है। पहला घर में रहिए और अपने हाथों को साबुन से धोते रहिए। साबुन से हाथ धोने से कीटाणु तो मर जाते हैं लेकिन लगातार ऐसा करने से हाथों की नमी चली जाती है। जिससे हाथ रूखा हो जाता है। हाथों के रूखेपन को दूर करने के लिए घर में रखी ये चीजें भी काम आ सकती है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो तरीके.....
{"_id":"5e883e2e8ebc3e7689730037","slug":"coronavirus-tips-frequently-washing-hands-causes-dry-hand-try-these-tips-to-rehydrating","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus Tips:लगातार धोने से रूखे और बेजान हो रहे हाथ तो अपनाएं ये तरीका, रूखापन हो जाएगा दूर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Coronavirus Tips:लगातार धोने से रूखे और बेजान हो रहे हाथ तो अपनाएं ये तरीका, रूखापन हो जाएगा दूर
Thu, 07 May 2020 09:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 May 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
नारियल या जैतून का तेल
कोरोना के डर से बार-बार हाथ धो रही हैं तो इनमें रूखापन आना स्वाभाविक है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए दिनभर लोशन लगाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा तो घरेलू नुस्खें आजमाएं। रात को सोने से पहले हाथों पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें। रातभर इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। सुबह नर्म और मुलायम हाथ देख आपका दिन बन जाएगा।
कोरोना के डर से बार-बार हाथ धो रही हैं तो इनमें रूखापन आना स्वाभाविक है। इस रूखेपन को दूर करने के लिए दिनभर लोशन लगाने से भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा तो घरेलू नुस्खें आजमाएं। रात को सोने से पहले हाथों पर नारियल या जैतून का तेल लगाकर अच्छे से मसाज करें। रातभर इन्हें ऐसे ही छोड़ दें। सुबह नर्म और मुलायम हाथ देख आपका दिन बन जाएगा।
अगर घर में तेल नहीं है तो देसी घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ये भी हाथों की नमी बरकरार रखने में मदद करता है।
पेट्रोलियम जेली
बार-बार बॉडी लोशन लगाने से खत्म हो गया है और लॉकडाउन में बाहर जाकर नहीं ला पा रही हैं तो परेशान न हों। वैसलीन की पेट्रोलियम जेली को हाथों पर लगाएं, ये त्वचा को मुलायम और मॉइश्चरयुक्त रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्क्रब
स्क्रब की मदद से हाथों के रूखेपन को दूर किया जा सकता है। चीनी की मदद से स्क्रब बनाकर उसका इस्तेमाल किया जाए तो डेड स्किन आसानी से निकल जाएंगी और रूखापन दूर हो जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : social media
शहद
शहद में हाइड्रेशन पॉवर होता है जो त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। केवल हाथों पर कुछ बूंद शहद की लेकर उससे मसाज करें। फिर 15 मिनट बाद हाथों को धो दें। ऐसा करने से जल्दी ही असर दिखने लगेगा।