फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunscreen Mistake: सनस्क्रीन लगाने के बावजूद टैनिंग से काले हो रहे हाथ-पैर ? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप

Thu, 29 May 2025 01:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 29 May 2025 01:38 PM IST
सार

Common Sunscreen Mistakes: यदि सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बाद भी आपकी हाथ-पैरों में टैनिंग हो रही है तो एक बार चेक करें कि कहीं आप भी कुछ गलतियां नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
common Sunscreen Mistakes in hindi sunscreen lagane ke bad bhi tanning kyu hoti hai
सनस्क्रीन लगाने के बावजूद टैनिंग से काले हो रहे हाथ-पैर ? - फोटो : Adobe stock

Common Sunscreen Mistakes: जिस तरह से गर्मी का असर लोगों की सेहत पर होता है, ठीक उसी तरह से गर्मी और तेज धूप लोगों की त्वचा पर भी प्रभाव डालती है। इस मौसम में सूरज की हानिकारक किरणें लोगों के चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैरों को भी काला कर देती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए हर कोई सनस्क्रीन का इस्तेमाल करता है।



सनस्क्रीन का सही इस्तेमाल आपकी स्किन को टैनिंग से बचाता है। पर, बहुत से लोगों को ये शिकायत रहती है कि सनस्क्रीन के इस्तेमाल के बावजूद उनकी त्वचा पर टैनिंग हो रही है। ऐसा कुछ गलतियों की वजह से भी हो सकता है। हम आपको इसी बारे में बताएंगे, ताकि आप भी सनस्क्रीन का सही से इस्तेमाल करें, जिससे आपकी स्किन गर्मी के मौसम में भी खिली-खिली रहे। 

common Sunscreen Mistakes in hindi sunscreen lagane ke bad bhi tanning kyu hoti hai
हाथ-पैर को न छोड़ें - फोटो : Adobe stock
हाथ-पैर को न छोड़ें 

यदि आपके हाथ-पैर काले पड़ रहे हैं, लेकिन चेहरा ठीक है तो ध्यान दें कि कहीं आप हाथ-पैर पर तो सनस्क्रीन लगाना भूल नहीं रहे हैं। यदि हां तो ये एक बड़ी गलती है। हाथ-पैरों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल उतना ही जरूरी है, जितना कि चेहरे पर। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपके हाथ-पैर अपने आप काले पड़ने लगेंगे। 

 
common Sunscreen Mistakes in hindi sunscreen lagane ke bad bhi tanning kyu hoti hai
सही एसपीएफ का इस्तेमाल न करना - फोटो : Adobe stock
सही एसपीएफ का इस्तेमाल न करना

आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि सनस्क्रीन का एसपीएफ कितना है ? 40 एसपीएफ से कम वाली सनस्क्रीन को लगाना न लगाना बराबर होता है। इसलिए हमेशा 40 से ज्यादा एसपीएफ वाली सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ये आपकी त्वचा पर एक परत बना देती है, जिससे स्किन धूप की हानिकारक किरणों से बची रहती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
common Sunscreen Mistakes in hindi sunscreen lagane ke bad bhi tanning kyu hoti hai
घर से निकलने से तुरंत पहले लगाना - फोटो : Adobe stock
घर से निकलने से तुरंत पहले लगाना

ध्यान रखें कि यदि आपको घर से कहीं बाहर जाना है तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल कम से कम 20 मिनट पहने करें। सनस्क्रीन को त्वचा पर सेट होने के लिए थोड़े समय की जरूरत होती है। ऐसे में बाहर जाने से कम से कम 20 मिनट पहले स्किन पर सनस्क्रीन अप्लाई करें। 

 
विज्ञापन
common Sunscreen Mistakes in hindi sunscreen lagane ke bad bhi tanning kyu hoti hai
बार-बार न लगाना - फोटो : Adobe stock
बार-बार न लगाना

सनस्क्रीन को सिर्फ एक बार लगाकर नहीं छोड़ देना है। यदि आप ऐसी जगह रहते हैं, जहां भीषण धूप होती है तो बार-बार सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसका इस्तेमाल आपको हर दो से तीन घंटे में करना है। क्योकि पसीने की वजह से सनस्क्रीन साफ हो जाती है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed