Common Bathing Mistakes: गर्मी के मौसम में राहत पाने का सबसे अच्छा तरीका है नहाना। यही वजह है कि इस मौसम में तो लोग दो से तीन बार नहा लेते हैं। इस मौसम में बार-बार नहाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को राहत मिलती है और पसीने की बदबू से भी छुटकारा मिलता है।
{"_id":"6837d929ee98df966a095f9a","slug":"common-showering-bathing-mistakes-to-avoid-that-can-harm-skin-nahate-samay-na-kare-ye-galtiyan-2025-05-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Common Bathing Mistakes: नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, जो त्वचा को पहुंचाती हैं नुकसान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Common Bathing Mistakes: नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां, जो त्वचा को पहुंचाती हैं नुकसान
Thu, 29 May 2025 09:36 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 29 May 2025 09:36 AM IST
सार
Common Bathing Mistakes: नहाते समय अक्सर लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जो त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाती हैं।
विज्ञापन
नहाते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां
- फोटो : Adobe stock
गर्मी में भी गर्म पानी का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe Stock
गर्मी में भी गर्म पानी का इस्तेमाल
बहुत से लोग इस भीषण गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। जबकि गर्मी पानी से तो ठंड के मौसम में भी नहीं नहाना चाहिए। गर्म पानी त्वचा के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है, जिस कारण स्किन काफी रूखी होने लगती है। ऐसे में हमेशा ठंडे पानी से ही नहाएं। यदि आप गर्म पानी से नहा भी रहे हैं तो याद रखें कि ये पानी एकदम हल्का गुनगुना होना चाहिए।
देर तक नहाना
- फोटो : Adobe stock
देर तक नहाना
गर्मी के मौसम में शॉवर चलाकर नहाना हर किसी को अच्छा लगता है। उसके सामने से तो हटने का मन ही नहीं करता। यदि आप भी देर तक नहाते रहते हैं, तो आपको भी संभलने की जरूरत है। ज्यादा देर तक नहाने से त्वचा की नमी खत्म होने लगती है। 10 मिनट नहाने के लिए काफी पर्याप्त माने जाते हैं।

ज्यादा साबुन घिसना
- फोटो : Adobe stock
ज्यादा साबुन घिसना
नहाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि ज्यादा साबुन घिसने से कभी भी त्वचा की सफाई नहीं होती। एक बार साबुन लगाकर आपको हाथ से ही त्वचा की गंदगी को साफ करना होगा। ज्यादा साबुन लगाने से भी स्किन डैमेज होने लगती है, इसलिए ऐसा कभी न करें।
विज्ञापन
हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल
ज्यादातर लोग नहाते समय खुशबू वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि लोगों को यही ज्यादा पसंद आते हैं। जिन प्रोडक्ट में खुशबू आती है, उसमें ज्यादा हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है। इसलिए आप नहाने के प्रोडक्ट खरीदते समय उसमें दिए गए इंग्रीडिएंट को एक बार चेक अवश्य कर लें।