{"_id":"68492c3fa5ebea0fab0d7523","slug":"common-myths-about-hair-in-hindi-balon-se-judi-afwah-kya-hain-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बाल झड़ने से हो जाएंगे गंजे? जानें बालों से जुड़ी ऐसी 5 अफवाहें, जो लोगों को लगती हैं सच","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: बाल झड़ने से हो जाएंगे गंजे? जानें बालों से जुड़ी ऐसी 5 अफवाहें, जो लोगों को लगती हैं सच
Wed, 11 Jun 2025 01:32 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:32 PM IST
सार
Myths About Hair: अक्सर हमारे मन में कुछ ऐसे सवाल उठते हैं, जिनका सही जबाव मिलना बेहद जरूरी है। वरना आपको हमेशा ये बातें, जो कि असल में अफवाह हैं, सच ही लगेंगी।
विज्ञापन
बालों से जुड़ी ऐसी 5 अफवाहें, जो लोगों को लगती हैं सच
- फोटो : Adobe stock
Myths About Hair: ''यार तेरे तो बाल बहुत झड़ रहे हैं, अब तो तू गंजा हो जाएगा..........'' जब बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं, तो हमारे दिमाग में अपने आप ही इसी तरह की बातें उपजने लगती हैं। इसके साथ-साथ आस-पास रहने वाले लोग भी बाल झड़ने की ऐसी-ऐसी वजहें बता देते हैं, जो हम सच मान बैठते हैं और उसके हिसाब से इलाज भी करने लगते हैं। लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ता।
बाल झड़ रहे हैं तो हो जाएंगे गंजे?
- फोटो : freepik
1. मिथ्या- बाल झड़ रहे हैं तो हो जाएंगे गंजे?
सच्चाई - अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि बाल बहुत तेजी से झड़ रहे हैं, अब तो गंजा होना तय है, लेकिन ये सच नहीं है। रोज लगभग 50–100 बालों का झड़ना सामान्य है। ये शरीर के नेचुरल साइकल का हिस्सा है। दिक्कत तब है जब बाल काफी ज्यादा झड़ रहे हैं लेकिन नए बाल उग नहीं रहे। अगर बेबी हेयर आ रहे हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है।

रोज शैंपू करने से बाल ज्यादा झड़ते हैं ?
- फोटो : Adobe stock
2. मिथ्या- रोज शैंपू करने से बाल ज्यादा झड़ते हैं ?
सच्चाई - घर से बड़े अक्सर बच्चों को ये सलाह देते हैं कि हर दिन शैंपू का इस्तेमाल न करो, इससे बाल झड़ते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि शैंपू से सिर्फ वो बाल निकलते हैं जो पहले से ही डेड हो चुके होते हैं। यदि आप किसी माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल कर रहे हैं तो रोज शैंपू करने से कोई दिक्कत नहीं है। केमिकल वाला शैंपू आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बाल काटने से जल्दी ग्रोथ होती है
- फोटो : Adobe stock
3. मिथ्या- बाल काटने से जल्दी ग्रोथ होती है
सच्चाई - यदि आप ये सोच के हर महीने कटिंग कराते हैं, कि जितनी ज्यादा कटिंग कराएंगे, बाल उतनी ज्यादा तेजी से बढ़ेंगे तो समझ लें कि ये सिर्फ एक मिथ्या है। बाल काटने से उनका टेक्सचर या ग्रोथ रेट नहीं बदलता। ट्रिम किए हुए बाल सिरों से मोटे दिखते हैं, इसलिए ऐसा लोगों को लगता कि बार-बार बाल काटने से बाल घने लगते हैं।

ठंडे पानी से बाल धोने से बाल नहीं झड़ते
- फोटो : Adobe stock
4. मिथ्या- ठंडे पानी से बाल धोने से बाल नहीं झड़ते
सच्चाई - ये बात भले ही सच है कि यदि आप गर्म पानी से बाल धोएंगे तो बाल झड़ेंगे, लेकिन इस बात का दावा नहीं किया जा सकता कि ठंडे पानी से बाल धोने पर बालों का झड़ना रोका जा सकता है। भले ही ठंडे पानी से बाल धोने से सिर में रक्त का संचार अच्छी तरह होता है लेकिन इसका बाल झड़ने से कोई संबंध नहीं है।