{"_id":"630dd12b146d416d9b77bf71","slug":"cold-wax-vs-hot-wax-difference-how-to-use-cold-wax-at-home-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cold Wax: हॉट वैक्स से त्वचा हो जाती है लाल तो अपनाएं कोल्ड वैक्स, मिलता है बेहतर रिजल्ट","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Cold Wax: हॉट वैक्स से त्वचा हो जाती है लाल तो अपनाएं कोल्ड वैक्स, मिलता है बेहतर रिजल्ट
शरीर के अनचाहे बालों को हटाने के लिए ज्यादातर लड़कियां वैक्सिंग का सहारा लेती हैं। वहीं अब लड़के भी बालों को हटाने के लिए वैक्सिंग को चुनने लगे हैं। हालांकि बालों को हटाने का ये सबसे ज्यादा दर्दनाक तरीका होता है। लेकिन इससे बाल जल्दी नहीं उगते और एक बार में ही जड़ से निकल जाते हैं। जिससे वापस ग्रोथ आने में कुछ वक्त लगता है। इसलिए वैक्सिंग को लोग ज्यादा करवाना चाहते हैं। हालांकि अब कई तरह के लेजर ट्रीटमेंट आने लगे हैं। लेकिन ये लेजर ट्रीटमेंट हर किसी के बस की बात नही हैं।
2 of 6
waxing
भले ही वैक्सिंग से बालों की ग्रोथ देर से आती हो। लेकिन ये तरीका दर्दनाक होने के साथ ही स्किन के साथ थोड़ी ज्यादती भी करता है। दरअसल, वैक्सिंग में ज्यादातर लोग हॉट वैक्स को चुनते हैं। जिसमे गर्म वैक्स को शरीर पर रखकर स्ट्रिप की मदद से निकाला जाता है। जिससे बाल भी साथ में उखड़ जाते हैं। हालांकि हॉट वैक्स को करने से स्किन पर रैशेज और लाल दाने पड़ जाते हैं। इसलिए वैक्स में भी कई विकल्प होते हैं। इन्हीं में से एक है कोल्ड वैक्स।
3 of 6
waxing
जिसे करने से शरीर पर गर्म वैक्स के रखने से छुटाकारा मिल जाता है। कोल़्ड वैक्स कमरे के तापमान पर खुद ही पिघल जाती है और इसे सीधे त्वचा पर लगाया जाता है। अगर आप घऱ में वैक्सिंग करना चाहती हैं तो कोल्ड वैक्स सबसे सही होगा। जानें क्या है तरीका कोल्ड वैक्स करने का।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
waxing
करने का तरीका
कोल्ड वैक्स कोल्ड वैक्सको घर में करने के लिए सबसे पहले जिस हिस्से के बाल निकालने हैं। वहां की स्किन को साफ पानी और साबुन से धो लें। फिर अच्छी तरह से त्वचा को सुखा लें। इससे वैक्स पूरी तरह से काम करता है। अब वैक्सिंग वाली जगह पर पाउडर लगाकर त्वचा की नमी को सुखा लें। कोल्ड वैक्स को लेकर बाल के उगने वाली दिशा की तरफ लगाएं। फिर स्ट्रिप को रखकर अच्छे से चिपकाएं। फिर बालों के उगने की विपरीत दिशा की ओर खींचकर इसे निकालें। ऐसा करने से सारे अनचाहे बाल निकल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
waxing
- फोटो : pxhere
आजकल मार्केट में कई सारी रेडीमेड कोल्ड वैक्स स्ट्रिप आती है। जिसे आप फटाफट इस्तेमाल में ला सकती हैं। इस रेडीमेड स्ट्रिप को भी कोल्ड वैक्स की स्ट्रिप की तरह ही खसीटकर निकाला जाता है। कोल्ड वैक्स को करने से कुछ फायदे रहते हैं। जैसे की कोल्ड वैक्स से जलने का खतरा नहीं होता। क्योंकि हॉट वैक्स जरा सा ज्यादा गर्म होने पर त्वचा को जला देती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।