फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bride Beauty Care: दादी-नानी के ये नुस्खे होने वाली दुल्हनों के आएंगे काम, बिना पार्लर जाए चमकेगा चेहरा

Wed, 13 Nov 2024 12:27 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 13 Nov 2024 12:27 PM IST
सार

यदि आपकी भी शादी पक्की हो गई है लेकिन आप पार्लर में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहती हैं तो दादी-नानी के कुछ नुस्खे फॉलो कर लें। इससे आपका चेहरा चमक उठेगा।

विज्ञापन
Bride Beauty Care tips in hindi easy tips for bride skin care
दादी-नानी के ये नुस्खे होने वाली दुल्हनों के आएंगे काम - फोटो : instagram
Bride Beauty Care: देव उठनी एकादशी के बाद से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, वैसे ही लोग शादी की तैयारी में जुट जाते हैं। शादी के दिन को खास बनाने के लिए दूल्हा और दुल्हन को काफी महीनों पहले से तैयारी करनी पड़ती है।


खासतौर पर अगर बात करें होने वाली दुल्हन की तो हर लड़की अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए काफी दिन पहले से स्किन केयर ट्रीटमेंट लेना शुरू देती है, लेकिन बहुत सी लड़कियों को ये सूट नहीं करता।

ऐसे में हम आपको दादी नानी के कुछ नुस्खे बताने जा रहे हैं, जो दुल्हनों के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। तो अगर आप पार्लर जाकर अपना पैसा खर्च नहीं करना चाहती हैं तो दादी-नानी के इन नुस्खों को अपना कर दमकती त्वचा पा सकती हैं। इन नुस्खों को अपनाने के लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। 
Bride Beauty Care tips in hindi easy tips for bride skin care
गुलाब जल और शहद से निखरेगी त्वचा - फोटो : Adobe stock

गुलाब जल और शहद से निखरेगी त्वचा

गुलाब जल और शहद का मिश्रण तैयार करके इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक छोड़कर गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपके चेहरे की नमी बरकरार रहती है। 

Bride Beauty Care tips in hindi easy tips for bride skin care
नीम और हल्दी का फेस पैक - फोटो : Adobe stock

नीम और हल्दी का फेस पैक

इस पैक के इस्तेमाल के लिए 1 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच नीम पाउडर और थोड़ी सी दही मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट तक सूखने दें, फिर धो लें। ये पैक चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bride Beauty Care tips in hindi easy tips for bride skin care
दही और बेसन का उबटन - फोटो : Adobe stock

दही और बेसन का उबटन

इस पैक के इस्तेमाल के लिए 2-3 चम्मच बेसन और 2 चम्मच दही का पेस्ट बनाएं। इसे शरीर के विभिन्न हिस्सों पर लगाएं और धीरे-धीरे स्क्रब करें। कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें। ये एक अच्छा स्क्रब है, जो त्वचा को चमकाने का काम करता है। 

विज्ञापन
Bride Beauty Care tips in hindi easy tips for bride skin care
चुकंदर का जूस और शहद से निखरेगी त्वचा - फोटो : Adobe stock

चुकंदर का जूस और शहद से निखरेगी त्वचा

जिस तरह से चुकंदर शरीर के लिए काफी लाभदायक है, ठीक उसी तरह से इसका ताजा त्वचा के लिए भी वरदान है। इसके इस्तेमाल के लिए चुकंदर का जूस निकालें और उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक छोड़ें और फिर धो लें। चुकंदर में आयरन और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो त्वचा को चमकदार और सॉफ्ट बनाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed