Bridal Makeup: वैसे तो शादी का दिन लड़के और लड़की दोनों के लिए ही काफी खास होता है, लेकिन इस दिन को स्पेशल बनाने के लिए लड़कियों को ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। अपनी शादी वाले दिन सबसे खूबसूरत दिखने के लिए हर होने वाली दुल्हन महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती है। इसके लिए वो महीनों पहले से ही अपने कपड़े, ज्वेलरी तैयार करने लगती हैं।
शादी में दुल्हन के कपड़ों और ज्वेलरी के अलावा उनका मेकअप भी उनकी खूबसूरती बढ़ाने में काफी मदद करता है। ऐसे में दुल्हनें पहले से ही अच्छा पार्लर बुक कर लेती हैं। अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप ब्राइडल पैकेज बुक करने का सोच रही हैं तो पहले कुछ बाते जान लें।
दरअसल, ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले मेकअप आर्टिस्ट से कुछ महत्वपूर्ण सवाल पूछना जरूरी है ताकि आपकी शादी के दिन सब कुछ ठीक से हो सके और आपकी जरूरतों के अनुसार बेस्ट पैकेज मिल सके। यहां सात सवाल दिए गए हैं जो आपको जरूर पूछने चाहिए।
2 of 8
ब्राइडल पैकेज में क्या-क्या शामिल है ?
- फोटो : instagram-Aditi Rao Hydari
ब्राइडल पैकेज में क्या-क्या शामिल है ?
अपना ब्राइडल पैकेज बुक करने से पहले ये जरूर पूछ लें कि पैकेज में क्या-क्या शामिल है। जैसे मेकअप, हेयरस्टाइल, ड्रेस ड्रेपिंग, नेल आर्ट और मेहंदी आदि। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि पैकेज की कीमत के हिसाब से आपको कौन-कौन सी सेवाएं मिल रही हैं।
3 of 8
क्या पैकेज में ट्रायल मेकअप शामिल है?
- फोटो : instagram- Nora Fatehi
क्या पैकेज में ट्रायल मेकअप शामिल है?
कई बार ब्राइडल पैकेज में ट्रायल सेशन शामिल होता है, जिससे आप अपने शादी के दिन का लुक पहले से देख सकें। पूछें कि क्या ट्रायल के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा और ट्रायल कब और कैसे किया जा सकता है। यदि ट्रायल पैकेज में हो, तो एक बार ट्रायल अवश्य लें।
4 of 8
मेकअप कितनी देर तक टिकेगा?
- फोटो : instagram
मेकअप कितनी देर तक टिकेगा?
ये सबसे अहम सवाल है क्योकि शादी में दुल्हन के चेहरे पर 12 घंटे से ज्यादा समय तक मेकअप लगा रहता है। ऐसे में ये सवाल जरूर पूछें। इसके साथ ये भी पूछें कि क्या वे सेटिंग स्प्रे या अन्य तकनीकें इस्तेमाल करते हैं ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे।
5 of 8
किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स हैं?
- फोटो : instagram
किस तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स हैं?
बुक करने से पहले ही मेकअप आर्टिस्ट से पूछें कि वे किस ब्रांड के प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। सुनिश्चित करें कि वे अच्छे और त्वचा के अनुकूल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही मेकअप किस तरह का होगा, जैसे एचडी या एयरब्रश मेकअप, इस बारे में भी पहले से पूछ लें।