फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bridal Beauty Guide: होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान, ताकि वेडिंग डे पर चमके चेहरा

Mon, 04 Nov 2024 04:58 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 04 Nov 2024 04:58 PM IST
सार

यदि आपकी शादी होने वाली है, तो आपको अपनी त्वचा पर खास ध्यान देने की जरूरत है। यहां हम आपको इसके लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bridal Beauty Guide in hindi essential tips for a perfect wedding glow
होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : instagram

Bridal Beauty Guide: दिवाली के बाद अब कुछ ही दिनों में शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा, जिसकी धूम अभी से बाजारों और घरों में दिखाई देने लगी है। शादी का दिन हर लड़की के लिए बेहद खास होता है। इस दिन लड़की की पूरी जिंदगी बदल जाती है। अपने शादी के दिन को खास बनाने के लिए लड़कियां महीनों पहले से ही अपने आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप की प्लानिंग करने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी वाले दिन हर किसी की नजर दुल्हन पर ही होती है।



यही वजह है कि लड़कियां शादी से कई कई दिन पहले से स्किन केयर ट्रीटमेंट लेने लगती हैं। यदि आप भी खूबसूरत दिखने के लिए स्किन केयर ट्रीटमेंट ले रहीं हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखने के बेहद जरूरत है। अगर आप इन बातों को ज़हन में रखेंगी तो शादी वाले दिन आपका चेहरा चांद जैसा चमकेगा।

Bridal Beauty Guide in hindi essential tips for a perfect wedding glow
होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock

समय से शुरू कराएं ट्रीटमेंट

यदि आप अपनी शादी से पहले कोई स्किन केयर ट्रीटमेंट करने का सोच रही हैं तो समय से इसकी शुरुआत करा लें, ताकि यदि आपकी त्वचा पर कोई एलर्जी हो तो वो इससे खत्म हो जाए। स्किन केयर रूटीन को शादी की तारीख से कम से कम 3-6 महीने पहले शुरू करें।

Bridal Beauty Guide in hindi essential tips for a perfect wedding glow
होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
विशेषज्ञ की सलाह

शादी के लिए यदि स्किन ट्रीटेमेंट कराना है तो पहले किसी अच्छे त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श लें। उनके अनुसार उपचार चुनें। ऐसा करने से आपको ये पता लग जाएगा कि आपकी त्वचा के लिए सही क्या है और गलत क्या ?

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bridal Beauty Guide in hindi essential tips for a perfect wedding glow
होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock
प्राकृतिक उत्पादों का करें इस्तेमाल

शादी की तारीख करीब आ रही है तो जितना संभव हो, प्राकृतिक और ऑर्गेनिक उत्पादों का उपयोग करें। इनसे त्वचा पर किसी तरह की हानि होने का खतरा नहीं रहता है। ऐसे में ऐसे ही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। 

 

विज्ञापन
Bridal Beauty Guide in hindi essential tips for a perfect wedding glow
होने वाली है शादी तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का ध्यान - फोटो : Adobe stock

सनस्क्रीन है जरूरी

 भले ही अब मौसम बदल गया है लेकिन फिर भी नियमित रूप से सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। रोजाना सनस्क्रीन लगाएं, ताकि आपकी त्वचा सूर्य की हानिकारक किरणों से बची रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed