{"_id":"60856dd48ebc3e8d3a6ee445","slug":"body-odor-fall-you-in-shameful-condition-try-these-home-remedies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में पसीने की दुर्गंध कर देती है शर्मिंदा तो डियो लगाने के साथ रखें इन बातों का ध्यान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
गर्मियों में पसीने की दुर्गंध कर देती है शर्मिंदा तो डियो लगाने के साथ रखें इन बातों का ध्यान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 26 Apr 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गर्मियों के मौसम में पसीना होना स्वाभाविक है। लेकिन कई बार कुछ लोगों के लिए ये पसीना मुसीबत का सबब बन जाता है। क्योंकि उनके पसीने में इतनी दुर्गंध होती है कि सामने वाले के आगे शर्मिंदा होना पड़ता है। हालांकि गर्मियों के मौसम में बहुत सारे लोग दो बार नहाते हैं और ढेर सारा डियो भी लगाते हैं। लेकिन अगर पसीने की दुर्गंध पीछा नहीं छोड़ रही तो साथ में इन बातों का ध्यान भी जरूर रखें। आगे की स्लाइड में जानें कौन सी हैं वो खास बातें।
2 of 6
sweat
बड़े काम का बेकिंग सोडा
रोज नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर अगर आप अपने अंडरआर्म्स पर लगाएंगे तो पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने के बाद एक चुटकी बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाकर अंडरआर्म्स पर लगाने से भी दुर्गंध से छुटकारा मिलेगा
3 of 6
bath
हाइजीन का रखें ध्यान
तन की दुर्गंध का शारीरिक स्वच्छता से भी गहरा संबंध है। अगर आपको बहुत अधिक पसीना आता है तो नहाने में आलस कभी न करें। कपड़े पहनने से पहले अंडरआर्म्स को सूखे कपड़े से जरूर पोछें। एक कपड़े को दोबारा पहनने से पहले जरूर साफ करें। एक ही कपड़े को बार-बार पहनने से पसीने के भाग में संक्रमण भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
soap
एंटीसेप्टिक साबुन का इस्तेमाल करें और जिन भागों पर पसीना अधिक होता है वहां चिकित्सक के परामर्श से एंटीफंगल पाउडर डालें। नहाने के पानी में चुटकी भर फिटकरी डालकर नहाने से भी पसीने से दुर्गंध नहीं आती।
विज्ञापन
5 of 6
खीरा
- फोटो : पिक्साबे
खीरा है फायदेमंद
खीरे में एंटीऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। अगर आप नहाने के बाद कुछ देर खीरे के टुकड़े अपने अंडरआर्म्स पर रखेंगे तो इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स पसीने के बैक्टीरिया को खत्म कर देंगे। इससे पसीने से दुर्गंध नहीं आएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।