फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हर तरह की त्वचा के लिए घर पर यूं बनाएं 'बॉडी वॉश', फायदे भी जान लीजिए

Sat, 07 Dec 2019 02:06 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 07 Dec 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
best ways to make homemade body wash for skin
- फोटो : pixabay

अगर आपके दिन की शुरुआत भी बहुत जल्दबाजी में होती है और आपके पास नहाने के बाद के ब्यूटी रूटीन के लिए बिल्कुल समय नहीं होता है। जिसकी वजह से आप अपनी त्वचा का ख्याल नहीं रख पाती हैं, तो क्यों न आप घर पर ही अपना नैचुरल बॉडी वॉश तैयार करें। ये बॉडी वॉश केमिकल मुक्त भी होंगे और आपकी त्वचा को गहराई से पोषित भी करेंगे।आप अपनी पसंद के सामग्री मिलाकर अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाए रख सकती हैं।

best ways to make homemade body wash for skin
- फोटो : pixabay
संवेदनशील और रूखी त्वचा के लिए बॉडी वॉश
  • 3/4 कप कैस्टियल सोप 
  • 3/4 कप बादाम तेल
  • 1/2 कप शहद
  • 10 बूंदें रोज एसेंशियल तेल की
  • 5 बूंदें लेमन ग्रामस एसेंशियल तेल की
best ways to make homemade body wash for skin
बनाने का तरीका
एक बाउल में सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को एक डिस्पेंसर पंप वाली बोतल में डालें। आप इस शावर जेल का इस्तेमाल लूफा के साथ कर सकते हैं।

फायदे
शहद त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करेगा। इसके अलावा रूखी और संवेदनशील त्वचा की आम समस्याओं जैसे-एक्जिमा, मुहांसों, सोराइसिस जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
best ways to make homemade body wash for skin
- फोटो : pixabay
ऊर्जावान महसूस कराने वाला बॉडी वॉश
  • 1 1/2 कप लिक्विड कैस्टियल सोप
  • 4 चम्मच ग्लिसरीन
  • 10 बूंदें पेपरमिंट एसेंशियल तेल की
विज्ञापन
best ways to make homemade body wash for skin
- फोटो : pixabay
बनाने का तरीका
सभी सामग्रीको एक बाउल में इकट्ठा करें। इन्हें तब तक अच्छी तरह मिलाएं। अब तैयार लिक्विड को अपने पुराने शावर जेल की खाली बोतल में भरें और नियमित रूप से इसे नहाते वक्त साबुन या बाजार से लिए गए शावर जेल की जगह इस्तेमाल करें।

फायदे
ग्लिसरीन और कैस्टियल बॉडी वॉश आपकी त्वचा को मॉइस्चराइज करता है, वहीं पेपरमिंट एसेंशियल तेल आपको ऊर्जावान व तरोताजा महसूस कराता है। चाइनीज लांग-लांग तेल आपकी त्वचा को रिलैक्स करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed