फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेंड्रफ से होने वाली खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो एक बार जरूर आजमाएं ये नुस्खे

Tue, 06 Aug 2019 09:17 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Tue, 06 Aug 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Best home remedies to cure itchy scalp and dandruff
itching in hair

मानसून में ज्यादातर लोग बालों में होने वाली रूसी से परेशान होते हैं। इसकी वजह से न सिर्फ हेयरफॉल होता है बल्कि पूरे सिर में खुजली होती रहती है। कई बार तो सिर में हो रही इस खुजली की वजह से लोगों को शार्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

Best home remedies to cure itchy scalp and dandruff
neem
रूसी हटाने के लिए दो नीम के पत्तों को 4 से 5 कप गर्म पानी में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह नहाने से एक घंटा पहले इस पानी को छान कर बालों के जड़ों में अच्छी तरह से लगाकर छोड़ दें। थोड़ी देर बाद पानी से सिर को अच्छी तरह से धो लें।
Best home remedies to cure itchy scalp and dandruff
fenugreek

आपकी रसोई में आसानी से मिल जाने वाली मेथी आपके बालों के लिए वरदान हैं। मेथी प्रोटीन और एमिनो एसिड का मूल स्रोत होता है जो बालों के विकास और रूसी को होने से रोकने में मदद करता है। मेथी के इस्तेमाल करने से आपके बाल रेशमी हो जाएगें। 

एक कप पानी में जरूरत के अनुसार मेथी के कुछ दानें रातभर भिगोकर रखें। इसके बाद सुबह होते ही मेथी के दानों को छानकर पीस लें। मेथी के इस पेस्ट को अपने सिर पर अच्छी तरह लगाकर एक घंटे के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद अपने बालों को साफ पानी से धो लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Best home remedies to cure itchy scalp and dandruff
onion peel

रूसी हटाने के लिए सिर पर प्याज का रस लगाकर बालों को दो घंटे बाद ठंडे पानी से शैंपू कर लें। प्याज की बदबू हटाने के लिए बालों में नींबू का रस लगाए। 

विज्ञापन
Best home remedies to cure itchy scalp and dandruff
lemon

नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड एक बेहतरीन क्लींजर होता है। हफ्ते में दो बार नींबू स्काल्प पर रगड़ने से बालों की रूसी दूर होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed