फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले बस ये एक काम करेंगी तो त्वचा की सारी परेशानियों से मिल जाएगा छुटकारा

Sat, 30 May 2020 06:01 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 May 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
benefits of face wash in night before sleeping

चेहरे की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है। इसलिए इसकी देखभाल की भी ज्यादा जरूरत होती है। इसके साथ ही अक्सर लड़कियां खूबसूरत दिखने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर रोजाना रात को सोने से पहले आप मुंह को धोने की आदत नहीं रखती तो जल्दी आपके लिए एक समस्या खड़ी हो सकती है। रात को रोजाना चेहरा धोने से बहुत सारी त्वचा से जुड़ी परेशानियों से राहत मिल सकती है। तो चलिए जानें कि रोजाना रात को चेहरा धोने से क्या-क्या फायदे होते हैं।


 
benefits of face wash in night before sleeping

पोर्स में जमा गंदगी साफ हो जाती है। क्योंकि दिनभर हमारी त्वचा पर धूल-मिट्टी की परत जमा हो जाती है। जिसकी वजह से त्वचा सांस नहीं ले पाती है। पोर्स में जमा गंदगी की वजह से एक्ने और मुंहासे जैसी समस्या पनपने लगती है। अगर रोजाना रात को मुंह धोया जाए तो पोर्स साफ हो जाते हैं और धूल-मिट्टी की परत हट जाती है।




 
benefits of face wash in night before sleeping

कई बार मेकअप करने के बाद हम उसे हटाना भूल जाते हैं। ऐसा तब होता है जब हम बहुत ही हल्का मेकअप और काजल लगाए रहते हैं। लेकिन इस हल्के से काजल और मेकअप को हटाना भी बहुत जरूरी है क्योंकि नहीं तो पलकों को नुकसान होता है और ये झड़ना शुरू कर देती हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of face wash in night before sleeping

मुहांसे कम निकलते हैं। रोजाना फेसवॉश से चेहरा साफ करने से पिंपल की समस्या से जल्दी छुटकारा मिल जाता है। क्योंकि चेहरा साफ करने से त्वचा पर निकलने वाले ऑयल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से धूल-मिट्टी चेहरे की ओर आकर्षित होती हैं।


 
विज्ञापन
benefits of face wash in night before sleeping

हमेशा जवां दिखने वाली त्वचा चाहिए तो रात को मुंह धोना ना भूलें। क्योंकि मुंह धो कर सोने से रात में त्वचा खुद को हील करती है और आपकी त्वचा को नई चमक मिलती है। त्वचा पर केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से उसे नुकसान होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed