फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिजाइनर ब्लाउज की खूबसूरती बढ़ानी है तो 'बैक एक्ने' को यूं छिपाएं

Sat, 30 May 2020 03:23 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sat, 30 May 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
perfect back for backless dress with these easy tips
- फोटो : instagram

किसी भी पार्टी की जान बनने के लिए लड़कियां क्या-क्या जतन नहीं करतीं। लेटेस्ट ड्रेस से लेकर बेहतरीन मेकअप। लेकिन छोटी सी गलती पूरी इमेज खराब कर देती है। पार्टी में जाने के लिए बैकलेस ड्रेस या डिजाइनर ब्लाउज पहनना है तो अपनी पीठ को भी शानदार तरीके से मेकअप के जरिए कंप्लीट लुक दीजिए। तभी तो आप बिल्कुल परफेक्ट नजर आएंगी। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह से बैकलेस ड्रेस के लिए ग्लोइंग पीठ पाई जा सकती है।



 
perfect back for backless dress with these easy tips
- फोटो : instagram
शरीर की ठीक से सफाई न करने की वजह से पीठ और पैरों पर एक्ने हो जाते हैं। जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। इन एक्ने को दूर भगाने के लिए पीठ पर स्क्रब करना बेहद जरूरी है। किसी भी तरह के मेकअप से पहले स्क्रब से पीठ को साफ करने के साथ ही एंटी बैक्टीरियल साबुन लगाएं। जिससे कि वहां की स्किन साफ हो जाए। 


 
perfect back for backless dress with these easy tips
- फोटो : instagram

अब बैकलेस ड्रेस पहनने के लिए ही चेहरे के साथ पीठ का भी मेकअप करें। इसके लिए सबसे पहले बैक पर फाउंडेशन की एक परत लगाएं। फिर इसे अच्छे से ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से ब्लेंड करें। याद रखें गर्दन, पीठ और शरीर के दूसरे हिस्सों में लगाने के लिए चेहरे वाले ब्लेंडर का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
perfect back for backless dress with these easy tips
- फोटो : सोशल मीडिया

कंसीलर की सहायता से पीठ पर हुए दाग-धब्बों और एक्ने को छिपा दें। कंसीलर त्वचा पर किसी भी तरह के दाग-धब्बों को छिपाने के लिए बिल्कुल सही होता है। इसलिए कंसीलर का इस्तेमाल करना ना भूलें।



 
विज्ञापन
perfect back for backless dress with these easy tips
- फोटो : Instagram

अब बिल्कुल चेहरे की तरह ही बैकलेस ड्रेस के लिए अपनी बैक पर मेकअप जरूरी है। फाउंडेशन और कंसीलर लगाने के बाद इसे ठीक तरह से सेट करने के लिए फेस पाउडर का इस्तेमाल करें। इसकी मदद से आपका मेकअप टिका रहेगा और आपको मिलेगी एक ग्लोइंग बैक। जिसमें आप किसी भी तरह की ड्रेस में परफेक्ट लगेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed