फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beetroot Benefits : इस सब्जी के छिलकों में छिपा है खूबसूरती का राज, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका

Thu, 11 May 2023 10:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 11 May 2023 10:22 AM IST
सार

अगर आप भी चुकंदर छिलने के बाद इसके छिलके फेंक देते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद आप कभी ऐसा नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
Beetroot Benefits for Skin Whitening Know Beetroot Sabzi Health Benefits in Hindi
beetroot - फोटो : beetroot

Beetroot Benefits : आज के समय में कौन ऐसा है जो खूबसूरत नहीं दिखना चाहता। पर, कई बार देखा जाता है कि लोग अपने व्यस्त जीवनशैली की वजह से अपनी स्किन केयर पर ध्यान नहीं दे पाते। उनके पास पार्लर जाने के लिए वक्त ही नहीं होता है। इसके अलावा बहुत से लोग पैसे की परेशानी की वजह से भी पार्लर नहीं जाते हैं। पार्लर नहीं जाने वाले लोगों को घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा होता है। इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक ऐसी सब्जी के छिलकों के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जो काफी आसानी से बाजार में मिल भी जाती है। इसके लिए किसी को मेहनत करने की जरूरत नहीं होती। हम बात कर रहे हैं चुकंदर के छिलकों की।



अगर आप भी चुकंदर छीलने के बाद इसके छिलके फेंक देते हैं तो ये खबर पढ़ने के बाद आप कभी ऐसा नहीं करेंगे। दरअसल, आप इसका इस्तेमाल अपने बालों और स्किन को खूबसूरत व फ्लोलेस बनाने में कर सकते हैं। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं। 

Beetroot Benefits for Skin Whitening Know Beetroot Sabzi Health Benefits in Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पिंपल्स को रखता है दूर

अगर आपके चेहरे पर पिंपल्स की काफी समस्या है तो दही के साथ चुकंदर के छिलकों को पीस लें और चेहरे पर लगाएं। जब से अच्छे से सूख जाए तो सादा पानी से इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से कुछ ही दिन में असर दिखने लगेगा। 

Beetroot Benefits for Skin Whitening Know Beetroot Sabzi Health Benefits in Hindi
beetroot - फोटो : istock

होंठों को रखता है मुलायम

अगर आप एलोवेरा के साथ चुकंदर के छिलकों को मिलाकर पेस्ट बनाएंगे और हर रोज रात को इसे होंठो से लगाएंगे तो कुछ ही दिन में आपको फायदा पता लगने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beetroot Benefits for Skin Whitening Know Beetroot Sabzi Health Benefits in Hindi
चुकंदर - फोटो : Pixabay

स्किन को रखता है हाइड्रेटेड

चेहरे पर चुकंदर के जूस को लगाने से कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर ब्राइटनेस बढ़ेगी। इससे आपकी स्किन हाइड्रेटेड भी रहेगी। 

विज्ञापन
Beetroot Benefits for Skin Whitening Know Beetroot Sabzi Health Benefits in Hindi
beetroot

बालों के लिए भी है फायदेमंद

चुकंदर के छिलके बालों के लिए भी काफी लाभदायक हैं। इसके लिए आप चुकंदर के छिलकों के रस को एक कटोरी में निकालें और इसमें थोड़ी मात्रा में सिरका और नीम के पानी को मिला लें। अब 15 मिनट इसे लगाने के बाद धो लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed