फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips: घी में इन 4 चीजों को मिलाकर पा सकते हैं झुर्रियों से राहत, जानें कैसे?

Thu, 24 Aug 2023 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 24 Aug 2023 11:47 AM IST
सार

अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो घी में इन चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips use this 4 thing with ghee for remove wrinkles
wrinkle face - फोटो : social media

Beauty Tips: हर कोई ये चाहता है कि बढ़ती उम्र में भी उनकी त्वचा पर किसी तरह का कोई असर ना पड़े लेकिन ऐसा नहीं है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे त्वचा पर बदलाव दिखाई देने लगते हैं।  बढ़ते प्रदूषण की वजह से कम उम्र में ही झुर्रियों, फाइन लाइंस, दाग-धब्बे, पिगमेंटेशन से चेहरा खराब नजर आने लगता है। इनसे छुटकारा पाने के लिए लोग स्किन केयर ट्रीटमेंट कराते हैं। बहुत से लोग तो महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करके इन परेशानियों से राहत पाने की कोशिश करते हैं।



अगर आप भी झुर्रियों से परेशान हैं तो आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपके चेहरे को कई लाभ मिलेंगे। दरअसल, अगर आप घी में कुछ चीजों को मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएंगे तो आपको फायदा जरूर मिलेगा। इन चीजों के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेगे। आइए आपको भी इन रामबाण चीजों के बारे में बताते हैं। 

Beauty Tips use this 4 thing with ghee for remove wrinkles
Ghee - फोटो : Istock

घी और बेसन

अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है तो एक बड़े चम्मच में एक चम्मच घी मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट इसे लगाने के बाद चेहरे को धो दें। इससे आपको जरूर फायदा मिलेगा। ये पैक चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाने में भी मददगार है। इससे झुर्रियों को कम करने में भी मदद मिलती है। 

Beauty Tips use this 4 thing with ghee for remove wrinkles
honey - फोटो : istock

घी और शहद

अगर आप कम उम्र में होने वाली फाइन लाइंस, रिंकल्स, लूज स्किन की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं तो 1-1 चम्मच घी, शहद को मिक्स करके स्किन पर अप्लाई करें। कुछ दिन इसके इस्तेमाल से आपको राहत जरूर मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips use this 4 thing with ghee for remove wrinkles
How to Check Ghee Is Original or Not - फोटो : Istock

घी, नीम पाउडर और हल्दी

इन तीनों को मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। इस पैक में मौजूद तत्व त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मददगार होते हैं।

विज्ञापन
Beauty Tips use this 4 thing with ghee for remove wrinkles
multani mitti
घी और मुल्तानी मिट्टी

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए सदियों से घी और मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आप एक बड़े चम्मच में एक छोटा चम्मच घी मिलाकर चेहरे पर लगाएं। कुछ देर बाद इसे साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से ब्लैकहेड्स की समस्या नहीं होती है।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed