{"_id":"6841158ca1993946220346fb","slug":"beauty-tips-skin-ko-glowing-banane-ke-liye-giloy-how-to-use-giloy-for-face-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Use Giloy: इन पत्तियों के इस्तेमाल से निखर जाएगा आपका चेहरा, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
How to Use Giloy: इन पत्तियों के इस्तेमाल से निखर जाएगा आपका चेहरा, जानें इसके फायदे और उपयोग का तरीका
Thu, 05 Jun 2025 09:46 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:46 AM IST
सार
How to Use Giloy For Face: यदि आप दमकती त्वचा पाना चाहते हैं तो सिंपल तरीके से इसका इस्तेमाल करें। यहां हम आपको न सिर्फ गिलोय का इस्तेमाल करना बताएंगे, बल्कि साथ ही में इसके फायदे भी गिनाएंगे।
विज्ञापन
गिलोय की मदद से खिल उठेगी आपकी त्वचा
- फोटो : Adobe stock
How to Use Giloy For Face : यदि आपके चेहरे पर भी तमाम दिक्कतें हो रही हैं, और उसपर कोई भी महंगी क्रीम और ट्रीटमेंट्स असर नहीं कर रहा है, तो ये लेख आपके लिए है। हम आपको यहां एस ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा।
गिलोय का मास्क बना सकते हैं
- फोटो : Adobe stock
गिलोय का मास्क बना सकते हैं
गिलोय के मास्क को बनाने के लिए आपको गिलोय की पत्तियों के साथ-साथ दही की भी जरूरत पड़ेगी। इन दोनों चीजों से मास्क बनाना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले तो गिलोय की पत्तियों को धोकर अच्छी तरह से पीस दें और फिर उसमें थोड़ा सा दही मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद मास्क तैयार है।

ऐसे करें अप्लाई
- फोटो : Adobe stock
ऐसे करें अप्लाई
अब इसे चेहरे पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। चेहरे को धोने के बाद इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें और ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद अपना चेहरा धो लें और फिर इसका असर देखें। चेहरा धोते वक्त आपको अपने चेहरे की हल्की मसाज भी करनी है।

त्वचा को करता है डिटॉक्स
- फोटो : Adobe stock
त्वचा को करता है डिटॉक्स
यदि आप गिलोय का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करते हैं तो ये त्वचा के विषाक्त तत्वों को जड़ से साफ करके उन्हें बाहर निकालता है, जिस कारण चेहरा धीरे-धीरे साफ होने लगता है।
यदि आप गिलोय का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करते हैं तो ये त्वचा के विषाक्त तत्वों को जड़ से साफ करके उन्हें बाहर निकालता है, जिस कारण चेहरा धीरे-धीरे साफ होने लगता है।
विज्ञापन
एंटी एजिंग की तरह करता है काम
- फोटो : Adobe stock
एंटी एजिंग की तरह करता है काम
यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लगे हैं तो भी आप गिलोय के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी।
यदि कम उम्र में ही आपके चेहरे पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लगे हैं तो भी आप गिलोय के मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे की झुर्रियां कम होंगी।