{"_id":"684002027dca86f41407df71","slug":"myths-about-beauty-tips-in-hindi-very-common-beauty-myths-2025-06-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Myths About Beauty Tips: खूबसूरती से जुड़े ये मिथ लोगों को लगते हैं सही, कहीं आप भी तो नहीं हैं डाउट में","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Myths About Beauty Tips: खूबसूरती से जुड़े ये मिथ लोगों को लगते हैं सही, कहीं आप भी तो नहीं हैं डाउट में
Wed, 04 Jun 2025 03:55 PM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:55 PM IST
सार
Myths About Beauty Tips: अक्सर हम लोगों की बातें सुनते हैं और उसे सच मान लेते हैं। ऐसी ही कुछ बातें खूबसूरती से जुड़ी हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
खूबसूरती से जुड़े ये मिथ लोगों को लगते हैं सही
- फोटो : Adobe stock
Myths About Beauty Tips: आज के समय में दमकती त्वचा के लिए लोग महंगे-महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट लेते हैं, और घरेलू नुस्खे भी आजमाते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि खूबसूरत दिखने की होड़ में वो सही गलत में फर्क भी भूल जाते हैं। इस कारण कई तरह के मिथ यानी कि अफवाहें भी जन्म लेने लगती हैं।
व्हाइटनिंग क्रीम से रंग गोरा होता है
- फोटो : Adobe stock
मिथ- व्हाइटनिंग क्रीम से रंग गोरा होता है
फैक्ट - बाजार में भले ही तमाम तरह की व्हाइटिंग क्रीम मिलती हैं, लेकिन ये बात आपको समझ लेनी चाहिए, कि कोई भी क्रीम रंग गोरा नहीं करती है। कई तरह की क्रीम सिर्फ आपकी त्वचा की टोन को एक शेड लाइट कर देती हैंं, जिससे रंग निखरा हुआ दिखता है। स्किन टोन को लाइट भी सिर्फ डीप क्लींजिंग से किया जा सकता है, लेकिन इससे रंग कभी गोरा नहीं होता।

महंगे प्रोडक्ट ज्यादा असरदार होते हैं
- फोटो : Adobe stock
मिथ- महंगे प्रोडक्ट ज्यादा असरदार होते हैं
फैक्ट- असल बात ये है कि अच्छी क्वालिटी के प्रोडक्ट महंगे आते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि सस्ती चीज खराब ही हो। कई बार सस्ता स्किन केयर प्रोडक्ट भी स्किन को सूट कर जाता है और चेहरे को निखार देता है, जबकि कई बार महंगे प्रोडक्ट से हालत काफी खराब हो जाती है। सबसे अहम बात है कि ये प्रोडक्ट आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए, तभी फायदेमंद होता है।

मेकअप से त्वचा होती है खराब
- फोटो : Adobe stock
मिथ- मेकअप से त्वचा होती है खराब
फैक्ट- घर की महिलाएं लड़कियों को ये कहकर मेकअप करने से मना करती हैं, कि इससे स्किन खराब हो जाती है, जबकि ऐसा नहीं है। दरअसल, सही तरीके से मेकअप किया जाए और उसे अच्छी तरह साफ करें तो स्किन को नुकसान नहीं होता। बल्कि इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे की खूबसूरती बढ़ जाती है।

बार-बार चेहरा धोने से स्किन साफ रहती है
- फोटो : Adobe stock
मिथ- बार-बार चेहरा धोने से स्किन साफ रहती है
फैक्ट- यदि आप किसी सलाह पर बार-बार अपना चेहरा धोते हैं तो इससे आपकी स्किन साफ हो या न हो, इसकी वजह से चेहरे की प्राकृतिक नमी खोने लगती है। जिस कारण चेहरा काफी ड्राई होने लगता है। हकीकत में दिन में 2 बार फेसवॉश काफी है।