फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Beauty Tips : स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे, आप भी करें ट्राई

Fri, 14 Apr 2023 09:46 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 14 Apr 2023 09:46 AM IST
सार

आज के लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Beauty Tips Home Remedies To Remove Stretch Mark How To Get Rid Of Pregnancy Stretch Marks News In Hindi
stretch marks - फोटो : pixabay

Beauty Tips : आमतौर पर ये देखा जाता है कि जब भी कोई महिला गर्भवती होती है तो उसके शरीर में कई बदलाव होते हैं। इसके साथ ही जब बच्चे का जन्म होता है तो उसके बाद भी काफी चीजें बदलती हैं। इसमें सबसे अहम होता है महिला का वजन कम होना। गर्भवती महिला का पेट बड़ा हो जाता है और जब डिलीवरी के बाद वो वापस अपनी शेप लेता है तो पेट पर स्ट्रेच मार्क्स आ जाते हैं। जो देखने में बेहद अजीब लगते हैं।



ये परेशानी सिर्फ महिलाओं के सामने नहीं आती, बल्कि वजन कम होने के बाद पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की समस्या देखी जाती है। ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह की दवाई खाते हैं, क्रीम लगाते हैं, जिसमें हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं। आज के लेख में हम आपको स्ट्रेच मार्क्स मिटाने के कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए इससे छुटकारा पा सकते हैं। 

Beauty Tips Home Remedies To Remove Stretch Mark How To Get Rid Of Pregnancy Stretch Marks News In Hindi
Aloe vera - फोटो : Pixabay

स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं एलोवेरा

स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स कम करने में सहायक होंगे। अगर आप रोज  स्ट्रेच मार्क्स पर एलोवेरा लगाएंगे तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। 

Beauty Tips Home Remedies To Remove Stretch Mark How To Get Rid Of Pregnancy Stretch Marks News In Hindi
egg - फोटो : istock

फायदेमंद है अंडे और विटामिन ई कैप्सूल

अंडे और विटामिन ई कैप्सूल का मिश्रण स्ट्रेच मार्क्स हटाने में काफी फायदेमंद बताया जाता है। इसके लिए अंडे के सफेद भाग का ही इस्तेमाल करना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauty Tips Home Remedies To Remove Stretch Mark How To Get Rid Of Pregnancy Stretch Marks News In Hindi
नारियल तेल

नारियल और बादाम का तेल

इन दोनों तेलों को बराबर मात्रा में मिलाकर आप स्ट्रेच मार्क्स पर नियमित रूप से लगाएं। कुछ ही समय में इसका असर दिखने लगेगा। 

विज्ञापन
Beauty Tips Home Remedies To Remove Stretch Mark How To Get Rid Of Pregnancy Stretch Marks News In Hindi
cucumber - फोटो : Istock

खीरा और नींबू का रस

इन दोनों के मिश्रण को बराबर भागों में लेकर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाने से काफी फायदा मिलेगा। इसे दस मिनट लगाएं और धो दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed