फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bath Tips: नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज, त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा

Tue, 11 Jul 2023 12:46 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 11 Jul 2023 12:46 PM IST
सार

अगर आप दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो बस नहाने के पानी में इस एक चीज को मिला लें। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
Bath Tips doodh se nahane ke fayde in hindi how to bath with milk
Benefits of Milk Bath - फोटो : istock
Bath Tips: कभी तेज बारिश तो कभी चिलचिलाती धूप त्वचा पर सीधा असर डालती है। इस बदलते मौसम की वजह से त्वचा पर कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। जिस तरह से हम सबको गर्मी के मौसम सनबर्न और टैनिंग की परेशानी देखने को मिलती है, ठीक उसी तरह से बारिश के मौसम में त्वचा पर खुजली की समस्या सामने आ जाती है। अगर इस परेशानियों का इलाज सही समय पर ना किया जाए तो ये बढ़ने लगती हैं।


ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके इस्तेमाल से आपको त्वचा संबधी परेशानियों में काफी लाभ मिलेगा। दरअसल, हम बात कर रहे हैं दूध की। इसके इस्तेमाल के लिए आपको बस अपने नहाने के पानी में एक ग्लास दूध मिलाना है। अगर आप इसका इस्तेमाल करेंगी तो आपकी त्वचा की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आइए आपको बताते हैं कि इससे आपको क्या-क्या लाभ हो सकते हैं। 



 
Bath Tips doodh se nahane ke fayde in hindi how to bath with milk
milk remedies - फोटो : iStock

खुजली और जलन से मिलेगा छुटकारा

बदलते मौसम में अगर आप बारिश से छुटकारा पाना चाहते हैं तो अपने नहाने के पानी में बस एक ग्लास दूध मिला लीजिए। इससे आपके शरीर पर होने वाली खुलजी से राहत मिलेगी। 

Bath Tips doodh se nahane ke fayde in hindi how to bath with milk
milk remedies - फोटो : iStock

दूर होगी नमी की कमी

अगर आपकी त्वचा पर नमी की कमी है तो इस के इस्तेमाल से आपकी त्वचा की नमी भी दूर होगी। दूध में मौजूद फैट्स और प्रोटीन त्वचा को कोमल बनाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bath Tips doodh se nahane ke fayde in hindi how to bath with milk
Benefits of Milk Bath - फोटो : istock

सनबर्न से मिलेगी राहत

अगर आपको अभी तक तेज गर्मी में होने वाले सनबर्न से छुटकारा नहीं मिला है तो नहाने के पानी में दूध मिला लें। इससे आपकी त्वचा को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
Bath Tips doodh se nahane ke fayde in hindi how to bath with milk
Benefits of Milk Bath - फोटो : istock

त्वचा पर आएगा निखार

त्वचा पर घर बैठे निखार पाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये आपके शरीर के दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed