फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid Special Beauty Tips: बकरीद पर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से करें ये काम

Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
सार

Bakrid Special Beauty Tips: यदि आप भी बकरीद पर खिली-खिली त्वचा पाना चाहती हैं तो हमारा बताया गया रुटीन फॉलो करके देख लें। 

विज्ञापन
Bakrid Special Beauty Tips Get Instant Glow Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi
बकरीद पर चाहिए दमकता चेहरा तो अभी से करें ये काम - फोटो : instagram

Bakrid Special Beauty Tips: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे त्योहारों पर खूबसूरत दिखना पसंद न हो। त्योहार चाहे किसी भी धर्म का हो, लोग उसके लिए खूब अच्छे से तैयारी करते हैं। अपने घरों को सजाते हैं और नए-नए कपड़े पहनते हैं।



नए कपड़े भी खूबसूरत तब नजर आएंगे, जब आपका चेहरा चमकेगा। चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए बहुत से लोग पहले से पार्लर जाते हैं। यदि आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है, तो अभी से कुछ टिप्स फॉलो करके आप अपना चेहरा चमका सकते हैं। यहां नीचे इसके लिए कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं। 

Bakrid Special Beauty Tips Get Instant Glow Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi
दिन में दो बार करें फेस वॉश - फोटो : Adobe stock
दिन में दो बार करें फेस वॉश

ये सबसे अहम नियम है। चेहरे को दिन में कम से कम दो बार अच्छे फेस वॉश की मदद से साफ करें। इसके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। इसके लिए अच्छी क्वालिटी का और स्किन टाइप के हिसाब से फेस वॉश खरीदें, ताकि ये चेहरे की डीप क्लींजिंग कर पाए। 

 
Bakrid Special Beauty Tips Get Instant Glow Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi
बेसन-हल्दी फेस पैक - फोटो : Adobe stock
बेसन-हल्दी फेस पैक 

 यदि आप चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो इस पैक का इस्तेमाल करें। इसके लिए आपको एक बड़े चम्मच बेसन और एक चम्मच दही के अलावा थोड़ी सी हल्दी की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल बेहद आसान है। इस्तेमाल के लिए आपको बस तीनों चीजों को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid Special Beauty Tips Get Instant Glow Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi
बेसन-हल्दी फेस पैक - फोटो : इंस्टाग्राम
सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। बकरीद से पहले दो बार इस पैक का इस्तेमाल करें और फर्क देखें।  

 
विज्ञापन
Bakrid Special Beauty Tips Get Instant Glow Beauty Tips For Glowing Skin In Hindi
शहद और नींबू फेस पैक - फोटो : इंस्टाग्राम
शहद और नींबू फेस पैक 

ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए ये फैस पैक काफी फायदेमंद रहेगा। इसके इस्तेमाल के लिए आपको सिर्फ नींबू के रस और शहद की जरूरत पड़ेगी। इसका इस्तेमाल भी काफी आसान है। इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में सबसे पहले तो एक चम्मच शहद निकाल लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed