फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Easy Makeup Guide For Bakrid: बकरीद के लिए स्पेशल मेकअप गाइड, मिनटों में पाएं फेस्टिव लुक

Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 07 Jun 2025 07:30 AM IST
सार

How to Do Makeup At Home Step By Step Guide: यदि आप बकरीद के दिन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आसान स्टेप्स को फॉलो करके मेकअप करें। 

विज्ञापन
Makeup Tips For Bakrid How to Makeup At Home Step By Step in Hindi
बकरीद के लिए स्पेशल मेकअप गाइड, मिनटों में पाएं फेस्टिव लुक - फोटो : instagram-Falaq Naazz

How to Do Makeup At Home Step By Step Guide:  भारत में 7 जून को ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इसकी रौनक घरों से लेकर बाजारों तक में देखने को मिल रही है। लोगों ने इस त्योहार के लिए खुद से लेकर अपने घर तक को अच्छी तरह से सजा लिया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी त्योहार की रौनक घर की लड़कियों और महिलाओं से होती है, इसी वजह से महिलाओं ने भी अपना आउटफिट पहले से तैयार करके रख लिया है।



अब बारी आती है लड़कियों और महिलाओं के मेकअप की। जहां सही मेकअप आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकता है, वहीं दूसरी तरफ गलत तरह से किया मेकअप गर्मी में पानी की तरह बह भी सकता है। इसी के चलते  यहां बकरीद के लिए एक सटीक और खूबसूरत मेकअप लुक की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी जा रही है, ताकि आपका लुक दिखे सबसे परफेक्ट और खूबसूरत......

Makeup Tips For Bakrid How to Makeup At Home Step By Step in Hindi
सबसे पहले करें स्किन को तैयार - फोटो : Adobe stock
सबसे पहले करें स्किन को तैयार

भले ही आप नहा चुकी हैं, लेकिन फिर भी मेकअप के लिए आपको अपनी स्किन को दोबारा अच्छी तरह से क्लीन कपना होगा। इसके लिए किसी अच्छे फेसवॉश का इस्तेमाल करें और फिर अपने चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद स्किन टाइप के हिसाब से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें, ताकि आपका अच्छे से सेट हो। इसके बाद अच्छी क्वालिटी का प्राइमर इस्तेमाल करना तो कतई न भूलें। एक सही प्राइमर आपके मेकअप को लंबे समय तक टिका सकता है।

 
Makeup Tips For Bakrid How to Makeup At Home Step By Step in Hindi
अब बारी है बेस की - फोटो : Adobe stock
अब बारी है बेस की

इस समय गर्मी का मौसम है, तो आप ज्यादा हैवी बेस से बचें। सबसे पहले कंसीलर का इस्तेमाल करके अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छिपाएं। इसके बाद स्किन टोन से मैैच करता हुआ फाउंडेशन इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि फाउंडेशन को अच्छी तरह से ब्लेंड करना जरूरी होता है, वरना ये केकी हो जाएगा। जब फाउंडेशन लग जाए तो लूज पाउडर से फाउंडेशन को सेट करें। आप चाहें तो फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Makeup Tips For Bakrid How to Makeup At Home Step By Step in Hindi
अब करें आई मेकअप - फोटो : Adobe stock
अब करें आई मेकअप

लुक को खूबसूरत बनाने में आई मेकअप का काफी हाथ होता है। इसके लिए आप चाहें तो स्मोकी आइज कर सकते हैं। यजि स्मोकी आईज नहीं पसंद हैं तो अपने आउटफिट के हिसाब से आईशैडो लगाएं। आप चाहें तो सिर्फ मस्कारा, लाइनर लगाकर भी अपना आईमेकअप कंप्लीट कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन
Makeup Tips For Bakrid How to Makeup At Home Step By Step in Hindi
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी - फोटो : Adobe stock
ब्लश और हाइलाइटर है जरूरी

आज के समय में मेकअप पूरा करने के बाद ब्लश और हाइलाइटर का इस्तेमाल सबसे जरूरी है। ब्लश की मदद से आपके गाल गुलाबी लगते हैं। वहीं हाइलाइटर के इस्तेमाल से आपका चेहरा चमकने लगता है। हाइलाइटर का इस्तेमाल गाल की हड्डियों, नाक की ब्रिज और आईब्रो बोन पर किया जाता है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed