Homemade Face Mask to Get Instant Glow : बकरीद रौनक और रिश्तों का जश्न है। त्योहार को लेकर हफ्तों से तैयारी, लजीज पकवान बनाने और मेहमानों की आवभगत के बीच आपको खुद के लिए समय नहीं मिल पाता। वहीं इस बीच अगर आपको अपने रिश्तेदारों के घर जाना पड़े तो जाहिर है कि आप चाहेंगी कि आपका चेहरा थका-थका न लगे। तैयार होते समय आप एकदम फ्रेश और ग्लोइंग दिखना चाहती हैं। अब आज त्योहार की व्यस्तता के बीच पार्लर जाना शायद ही संभव हो। साथ ही महंगे पार्लर ट्रीटमेंट पर आप खर्च भी नहीं करना चाहती हों तो इंस्टेंट ग्लो के लिए घर पर ही 10 मिनट खुद को दें।
Bakrid 2025: शाम को जाना है रिश्तेदारों के घर तो इस फेस मास्क से पाएं इंस्टेंट ग्लो
Beauty Tips For Bakrid: बकरीद का त्योहार रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मनाने का है, जिसमें आप खुद को फैशनिस्टा और खूबसूरत दिखाकर सबकी तारीफ पा सकती हैं। आइए जानते हैं घर पर सस्ता लेकिन असरदार इंस्टेंट फेम मास्क कैसे बनाएं।
फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
घर की रसोई में रखें सामान से फेस मास्क बना सकते हैं। इस फेस मास्क को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजें चाहिए, जो हर घर की रसोई में मौजूद होती है।
- एक बड़ा चम्मच बेसन
- एक बड़ा चम्मच दही
- एक चुटकी हल्दी
- अगर आपकी त्वचा आॅयली है तो कुछ बूंदे नींबू की। नींबू का रस वैकल्पिक है, त्वचा के अनुसार उपयोग करें।
कैसे बनाएं फेस मास्क
- एक कटोरी में एक चम्मच बेसन को एक चम्मच दही और चुटकी भर हल्दी के साथ अच्छे से मिला लें।
- तैलीय त्वचा वाले लोग नींबू की कुछ बूंदे इस पेस्ट में मिला लें।
- अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो कुछ बूंदें गुलाबजल की मिला सकती हैं।
फेस मास्क कैसे लगाएं
- फेस मास्क लगाने से पहले अच्छे से चेहरा धोकर सुखा लें।
- अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं।
- अब इस पेस्ट को 10 से 15 मिनट तक सूखने दें।
- जब पेस्ट सूख जाएं तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें।
- हल्के हाथों से थपथपाकर चेहरा सुखाएं।
हल्दी और दही की नेचुरल ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज चेहरे को ग्लोइंग बनाती है। इस फेस मास्क से चेहरा फ्रेश लगेगा और टोन हो जाएगा। थकान और धूप व धूप के कारण चेहरे पर आने वाली डलनेस तुरंत कम हो सकती है।
फेस मास्क लगाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
- अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसेटिव है तो पहले पैच टेस्ट कर लें।
- मास्क लगाने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें ताकि पोर्स में गंदगी न हो।
- मास्क के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।