फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bakrid 2024: पार्लर जाने का वक्त नहीं है तो न हों परेशान, बकरीद के दिन ऐसे लाएं चेहरे पर निखार

Mon, 17 Jun 2024 09:11 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 17 Jun 2024 09:11 AM IST
सार

अगर आप घर के काम में इतना व्यस्त हैं कि आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं है तो हम आपको घर पर ही चेहरा चमकाने का तरीका बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bakrid 2024 simple tips for instant glowing skin ghar par chehra clean kaise kare
बकरीद के दिन ऐसे लाएं चेहरे पर निखार - फोटो : instagram

Bakrid 2024: बकरीद का त्योहार मुस्लिम धर्म के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। इस साल ये 17 जून को मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं अपने घरों में तमाम तरह के पकवान बनाती हैं, जिस वजह से कई बार उन्हें पार्लर जाने का समय नहीं मिलता। ऐसे में ये लेख उन्हीं महिलाओं की मदद करेगा, जिनके पास काम की वजह से पार्लर जाने का वक्त नहीं है।



इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे होममेड फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिनके इस्तेमाल से आपका चेहरा खिल उठेगा। ये सभी फेस पैक पूरी तरह से नेचुरल चीजों से मिल कर बने हैं। ऐसे में इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इसी के चलते आप इन फेस पैक की मदद से घर पर पार्लर जैसा निखार पा सकती हैं। तो चलिए देर न करते हुए आपको भी इन घरेलू फेसपैक के बारे में बताते हैं। 

Bakrid 2024 simple tips for instant glowing skin ghar par chehra clean kaise kare
टमाटर और शहद का पैक - फोटो : iStock

टमाटर और शहद का पैक

गर्मी के मौसम में त्वचा को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। इसमें टमाटर आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप टमाटर और शहद का पैक तैयार करके त्वचा पर लगा सकती हैं। पैक को तैयार करने के लिए सबसे पहले टमाटर का पेस्ट तैयार करें और फिर इसमें शहद मिक्स करें। अब इस पैक को आप आसानी से अपनी त्वचा पर लगा सकती हैं। ये त्वचा का दमकाने में आपकी मदद करेगा। 

Bakrid 2024 simple tips for instant glowing skin ghar par chehra clean kaise kare
बेसन और नींबू का पैक - फोटो : iStock

बेसन और नींबू का पैक

नींबू में मौजूद तत्व आपकी त्वचा को ब्लीच करने का काम करते हैं। ऐसे में आप चाहें तो बेसन और नींबू का पैक तैयार करके इसे अपनी त्वचा पर लगा सकती हैं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। कुछ देर के बाद अपना चेहरा धो लें। इससे आपका चेहरा चमक जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bakrid 2024 simple tips for instant glowing skin ghar par chehra clean kaise kare
आलू और शहद का पैक - फोटो : Freepik


आलू और शहद का पैक 

आलू में मौजूद तत्व त्वचा की कई समस्या को न सिर्फ दूर करते हैं, बल्कि ये इंस्टेंट ग्लो भी देते हैं। ऐसे में आप आलू और शहद का पैक तैयार करके इससे अपनी स्किन को साफ कर सकती हैं। इसके लिए बस आलू का रस निकालकर इसमें आपको शहद मिक्स करना है। ये त्वचा को कुछ ही देर में चमका देगा और आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

विज्ञापन
Bakrid 2024 simple tips for instant glowing skin ghar par chehra clean kaise kare
कॉफी और एलोवेरा का पैक - फोटो : iStock


कॉफी और एलोवेरा का पैक

अगर चेहरे पर टैनिंग दिख रही हैं और आप इंस्टेंट ग्लो पाना चाहती हैं तो उसमें कॉफी और दही का पैक आपकी मदद करेगा। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में दो चम्मच कॉफी पाउडर लें और फिर उसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें। इसे अपनी गर्दन और चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इस पैक के इस्तेमाल से भी आपका चेहरा खिल उठेगा।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed